सड़क हादसे में बगोदर के युवक की मौत, रेलवे में करता था नौकरी

Updated:
विज्ञापन

मृतक की फाइल फोटो

बगोदर के रहने वाले रेलवे कर्मी मुकेश महतो की इसरी बाइपास में सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण यह दुखद घटना घटी। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

बगोदर थाना क्षेत्र के अखरा टोला में बुधवार की रात मुकेश महतो (33) की मौत सड़क सड़क दुर्घटना में हो गयी. जानकारी के अनुसार युवक रेलवे कर्मी था और बाइक से पारसनाथ स्टेशन ड्यूटी करने जा रहा था.

इसी दौरान कलाली रोड के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. घटना के बाद उसे इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल ले जाया गया. वहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

निमियाघाट थाना पुलिस शव को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. इधर, घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है. बताया जाता है कि युवक को हाल ही में रेलवे में नौकरी मिली थी.


विज्ञापन
Kumar Gourav

लेखक के बारे में

By Kumar Gourav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola