थाना दिवस में पहुंचे 86 मामले, 70 का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

बालीडीह थाना में मामले की सुनवाई करते पुलिस अधिकारी | Prabhat Khabar Network

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आयोजित थाना दिवस में लोगों की समस्याएं सुनी गईं, जिनमें से 86 में से 70 का मौके पर ही समाधान किया गया. भूमि विवाद और राजस्व संबंधी शिकायतें मुख्य रहीं, जिनका त्वरित निपटारा किया गया.

विज्ञापन

जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में गुरुवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी के साथ-साथ बीडीओ, सीओ और एसडीओ स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे. थाना दिवस के दौरान आम लोगों की शिकायतें सुनी गयीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया.

जिला पुलिस प्रशासन के अनुसार थाना दिवस में कुल 86 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 70 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया. एक मामले में कांड दर्ज किया गया, जबकि 15 मामलों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए लंबित रखा गया है.

भूमि विवाद से जुड़े मामले रहे प्रमुख

एसपी नाथू सिंह मीणा ने बताया कि थाना दिवस में सबसे अधिक मामले जमीन विवाद और राजस्व संबंधी शिकायतों से जुड़े थे. इनमें भूमि बंटवारा, जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद, निर्माण कार्य रोकने, दूसरे की जमीन पर दावा करने और गाली-गलौज जैसी शिकायतें प्रमुख रहीं.

उन्होंने बताया कि कई मामलों में दोनों पक्षों द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये. कुछ मामलों में द्वितीय पक्ष ने अगली तिथि पर अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगा, जबकि कुछ मामलों में प्रथम पक्ष की अनुपस्थिति के कारण निर्णय नहीं हो सका.

विभागीय समन्वय से हुआ समाधान

थाना दिवस में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से शिकायतों की सुनवाई की. जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव था, उनका मौके पर ही निष्पादन किया गया. वहीं जटिल मामलों को जांच और आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया.

एसपी ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और छोटे-छोटे विवादों को प्रारंभिक स्तर पर ही निपटाना है, ताकि अनावश्यक मुकदमेबाजी और विवादों को रोका जा सके.


विज्ञापन
Ranjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola