ePaper

झरिया में अमित शाह : 15 मिनट के संबोधन में कोयला तस्करी समेत इन मुद्दों पर हेमंत सोरेन सरकार को घेरा

Updated at : 12 Nov 2024 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
झरिया में भाजपा की विजय संकल्प सभा में अमित शाह और रागिनी सिंह. फोटो : प्रभात खबर

Amit Shah in Jharia: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धनबाद के झरिया में रागिनी सिंह के पक्ष में प्रचार किया. कोयला तस्करी समेत अपराध के मुद्दे पर सरकार को घेरा.

विज्ञापन

Amit Shah in Jharia|झरिया (धनबाद), संजीव झा/उमेश सिंह : धनबाद जिले के झरिया विधानसभा क्षेत्र के जियलगोड़ा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विजय संकल्प सभा में अमित शाह खूब गरजे. केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने 15 मिनट के संबोधन में कोयला तस्करी और अपराध के मुद्दे पर हेमंत सोरेन सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई.

भाजपा ने लिया रागिनी सिंह को जिताने का संकल्प

विजय संकल्प सभा में झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को जिताने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि झरिया से रागिनी सिंह को भाजपा का विधायक बनाएं और नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करें. इसके बाद यहां से कोयला तस्करी, व्यापारियों से रंगदारी व हत्या का साम्राज्य समाप्त कर दिया जायेगा.

राहुल गांधी पर अमित शाह ने किया कटाक्ष

अमित शाह ने कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया. कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं. भाजपा सरकार ने वहां से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया. अब राहुल बाबा की चार पीढ़ियां भी उसे फिर से बहाल नहीं कर पाएंगी.

अमित शाह बोले – कांग्रेस पार्टी आदिवासी, पिछड़ा, दलित विरोधी

अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी को दलित, आदिवासी, पिछड़ा विरोधी करार दिया. कहा कि वह आरक्षण को समाप्त कर मुसलमानों को आरक्षण देने में जुटी है. अमित शाह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे को कांग्रेस ने 75 वर्षों तक लटकाये रखा. भाजपा की पूर्ण बहुमत की केंद्र में मोदी सरकार बनी, तो भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ. काशी में विश्वनाथ मंदिर का कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया. अब सोमनाथ मंदिर को सोने का सजाया जा रहा है.

झरिया की भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे अमित शाह. फोटो : प्रभात खबर

भ्रष्टाचटार में डूबे नेताओं को जेल भेजेगी भाजपा सरकार – शाह

अमित शाह ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही भष्टाचार में डूबे कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं को जेल जाना होगा. कहा कि गरीब आदिवासियों के पैसे लूटे गए. किसी के घर 350 करोड़ रुपए मिलते हैं, तो किसी के पास 35 करोड़. नोट गिननेवाली मशीन भी नोट गिनते-गिनते थक जाती है.

झारखंड सरकार ने मनरेगा का पैसा लूटा – अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि ये सारे पैसे झारखंड की गरीब जनता के पैसे हैं. भाजपा की सरकार बनते ही भष्टाचार के पैसे इन भ्रष्ट नेताओं से लेकर प्रदेश के खजाने में डाला जाएगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने मनरेगा का पैसा लूटा है. सेना की जमीन भी लूट ली. अमित शाह ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे लोगों और भू-माफिया, पेपर लीक माफिया को भाजपा की सरकार उल्टा लटकाकर सीधा कर देगी.

झरिया में अमित शाह. उनके साथ भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह (अमित शाह की दायीं तरफ) भी हैं. फोटो : प्रभात खबर

झारखंड में घुसपैठिए बड़ी समस्या : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि झारखंड में घुसपैठिए बड़ी समस्या हैं. बंगलादेशी रोहिंग्या मुसलमान यहां आकर 2-3 शादी हिंदू लड़कियों से करते हैं और उनकी जमीन लूटते हैं. हमारी सरकार बनने पर घुसपैठियों को झारखंड से बाहर खदेड़ दिया जाएगा. अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार जो कहती है, वह करती है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने किए ये वादे

  • माता-बहनों के नाम पर 50 लाख रुपए तक की जमीन खरीदने पर एक रुपया में रजिस्ट्री को फिर से शुरू किया जाएगा.
  • गोगो दीदी योजना शुरू करेंगे, हर महीने माताओं-बहनों के अकाउंट में 2100 रुपए आएंगे.
  • 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा. साल में 2 बार मुफ्त में सिलेंडर मिलेगा.

कार्यकर्ताओं को रोकने के हथकंडे अपना रहे विरोधी : रागिनी सिंह

झरिया की प्रत्याशी रागिनी सिंह ने कहा कि विरोधी हर तरह के हथकंडे अपनाकर प्रशासन के सहयोग से कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन, यहां जो जनसैलाब उमड़ा है, वह बताता है कि हमारी जीत निश्चित है.

विजय संकल्प सभा में ये लोग हुए शामिल

पूर्व विधायक कुंती सिंह, किरण सिंह, सिद्धार्थ गौतम उर्फ, मनीष सिंह, जिला अध्यक्ष श्रवण राय, जदयू के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, हरीश जोशी, चुनाव प्रभारी जितेश चंद्रवंशी, सुजीत कुमार सिंह, संतोष सिंह, बाबू जेना, अखिलेश सिंह, महाबीर पासवान, विष्णु त्रिपाठी, योगेंद्र यादव, उमेश यादव, बच्चा गिरि, पूनम महतो, विकास श्रीवास्तव, राजाराम पासवान, रंजीत शर्मा व अन्य मौजूद थे.

Also Read

PM Modi Jharkhand Visit: कल पीएम मोदी संताल में भरेंगे हुंकार, देखें मिनट टू मिनट प्रोग्राम

बाघमारा में अमित शाह का बड़ा ऐलान- बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं को देंगे 2500 रुपए पेंशन

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: पहले चरण की 43 में से 29 सीटें संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र घोषित

आखिरी चुनाव लड़ रहे सीपी सिंह पहली बार कैसे बने थे रांची के विधायक, जानें पूरी कहानी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola