Dhanbad News:एसआइआर के माध्यम से मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश : विनोद पांडेय

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झामुमो जिला समिति का बीएलए-2व बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

विज्ञापन

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने आरोप लगाया कि एसआइआर की प्रक्रिया के माध्यम से झारखंड के वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है. झामुमो इस तरह के किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से पुरजोर विरोध करेगा तथा यह सुनिश्चित करेगा कि राज्य के किसी भी पात्र नागरिक का मतदान अधिकार प्रभावित न हो. श्री पांडेय धनबाद के टाउन हॉल में बुधवार को आयोजित झामुमो धनबाद जिला समिति की ओर से बीएलए-2 एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे.

मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान

श्री पांडेय ने कहा कि बूथ स्तर का संगठन ही पार्टी की वास्तविक ताकत है और मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है. कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में जाकर मतदाता सूची का गहन सत्यापन करें, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा गलत तरीके से हटाये गये नामों को पुनः शामिल कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभायें.

गुरुजी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन व मंच संचालन जिला सचिव मन्नू आलम ने किया. शुरुआत झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर की गयी. उनके संघर्ष, त्याग और झारखंड निर्माण में दिये गये ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. सम्मेलन में धनबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से सैकड़ों की संख्या में बीएलए-2, बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सभी को दी गयी ट्रेनिंग

सम्मेलन में संगठन द्वारा सभी बीएलए-2 एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया, बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने तथा संगठन की नीतियों एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करने का निर्देश दिया गया. कार्यक्रम के अंत में विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

कौन-कौन थे उपस्थित : कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य डॉ नीलम मिश्रा, रमेश टुडू, काजी सिराज अहमद, गुरुचरण बास्की, तस्लीम अंसारी, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, डिप्टी मेयर अरुण चौहान, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, अजय रवानी, कालीचरण महतो, अकबर अंसारी, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, सचिव रामू मंडल, उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान, राजू प्रमाणिक आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola