कोल इंडिया के अधिकारियों को कोयला मंत्रालय में पोस्टिंग का मौका, 17 सितंबर तक मांगे आवेदन
कोल इंडिया लिमिटेड
कोल इंडिया ने कोयला मंत्रालय में विभिन्न पदों पर पोस्टिंग के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक अधिकारी 17 सितंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.
धनबाद. कोल इंडिया ने अपनी और अनुषंगी कंपनियों के अधिकारियों की कोयला मंत्रालय के विभिन्न विभागों में पोस्टिंग के लिए आवेदन मांगे हैं. इस संबंध में सीआइएल के महाप्रबंधक (एचआर/इइ) की ओर से बुधवार को सभी अनुषंगी कंपनियों को पत्र जारी किया गया है.
पत्र के अनुसार, कोयला मंत्रालय के इंटीग्रेटेड फाइनेंस डिवीजन (आइएफडी) में वित्त विषय के एक अधिकारी और एलए एंड आइआर विभाग में सिस्टम विषय के एक अधिकारी की आवश्यकता है. दोनों पदों के लिए ई-4 और ई-5 ग्रेड के अधिकारियों से आवेदन मांगे गये हैं.
17 सितंबर तक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि
अधिकारियों को संबंधित कंपनी के सक्षम प्राधिकारी की टिप्पणी और जरूरी क्लीयरेंस के साथ आवेदन भेजना होगा. अनुषंगी कंपनियों के संबंधित अधिकारी अपना आवेदन स्थापना विभाग में 17 सितंबर तक जमा कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: रंगदारी मामले में ढुलू महतो समेत आरोपियों पर नहीं हो सका आरोप गठन, 21 सितंबर को अगली सुनवाई
वहीं, सक्षम प्राधिकारी की टिप्पणी और आवश्यक क्लीयरेंस के साथ आवेदन सीआइएल के इइ विभाग को 24 सितंबर तक भेजना होगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंत्रालय के संबंधित विभागों में अधिकारियों की पोस्टिंग की जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए