एमपीएल के हाउसकीपिंग कर्मचारियों का मासिक भत्ता 800 रुपये बढ़ा, अभिनंदन समारोह आयोजित

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गयी है

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मैथन पावर लिमिटेड (एमपीएल) के के-पावर में कार्यरत हाउसकीपिंग कर्मचारियों के मासिक भत्ते में 800 रुपये की बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

निरसा. मैथन पावर लिमिटेड (एमपीएल) के के-पावर में कार्यरत हाउसकीपिंग कर्मचारियों के मासिक भत्ते में 800 रुपये की बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है. इसे लेकर बारबेंदिया ग्राम आवासीय परिसर में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

समारोह में मैथन पावर विस्थापित एवं स्थानीय समिति के अध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक मंडल का कर्मचारियों ने शॉल, पुष्पमाला, पुष्पगुच्छ और कलम भेंट कर स्वागत किया. इसके बाद मिठाई खिलाकर उनका नागरिक अभिनंदन किया गया.

लंबे समय से की जा रही थी भत्ता बढ़ाने की मांग

कर्मचारियों ने कहा कि मासिक भत्ते में बढ़ोतरी की मांग लंबे समय से की जा रही थी. समिति के अध्यक्ष अशोक मंडल के निरंतर प्रयास और नेतृत्व से उनकी मांग पूरी हुई है. भत्ते में 800 रुपये की वृद्धि से कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा है और उनका मनोबल मजबूत हुआ है.

ये भी पढ़ें: धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पर्दाफाश, राजस्थान के युवक को बुलाकर भरवाया सिंदूर; 10 गिरफ्तार

कर्मचारियों ने कहा कि भविष्य में भी अपने अधिकार और हितों की रक्षा के लिए समिति के नेतृत्व में एकजुट होकर काम करेंगे.

बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे मौजूद

समारोह में निरंजन चटर्जी, सनातन, चंडी, तोनाई, सुखदेव, घुंघुर, अजय, दिनेश, रेंगु, काजल, कीर्तन, बैद्यनाथ, चिन्मय, मिलन महतो, बलराम, पवन, अजीत, जलधर, बलाई, नारू चक्रवर्ती और राजू झा सहित बड़ी संख्या में हाउसकीपिंग कर्मचारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola