धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पर्दाफाश, राजस्थान के युवक को बुलाकर भरवाया सिंदूर; 10 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बरवाअड्डा थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है. राजस्थान के एक युवक को शादी का झांसा देकर धनबाद बुलाया गया और फिर उसके साथ मारपीट की गई. पुलिस ने मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में राजस्थान के एक युवक और उसके परिवार को शादी का झांसा देकर धनबाद बुलाया गया था.

विज्ञापन
मामले की जानकारी देते डीएसपी मुख्यालय-1 कुमार विनोद
मामले की जानकारी देते डीएसपी मुख्यालय-1 कुमार विनोद

पुलिस के अनुसार, पहले उनसे शादी की खरीदारी करायी गयी और फिर एक गांव में ले जाकर युवती की मांग में सिंदूर भरवाकर शादी की रस्म पूरी करायी गयी. इसके बाद लड़के वालों के साथ मारपीट कर उन्हें वहां से भगा दिया गया. मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

शादी के नाम पर राजस्थान से धनबाद बुलाया

पुलिस के अनुसार, राजस्थान निवासी रमेश नट ने बरवाअड्डा थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत के मुताबिक, तीन सितंबर को सपना नाम की एक महिला ने रमेश नट से फोन पर संपर्क किया था. उसने अपने भतीजे की शादी के लिए दो युवतियों की तस्वीरें भेजीं.

ये भी पढ़ें: झारखंड के ITI में स्पॉट राउंड नामांकन फिर शुरू, 10 सितंबर तक खाली सीटों पर दाखिले का मौका

शादी की बातचीत आगे बढ़ने के बाद रमेश अपने भाई, भतीजे इकबाल और भाभी के साथ राजस्थान से धनबाद पहुंचा. आरोप है कि यहां गिरोह में शामिल महिला और पुरुष सदस्यों ने पहले शादी के नाम पर उनसे खरीदारी करायी.

गांव ले जाकर भरवाया सिंदूर

पुलिस के मुताबिक, खरीदारी कराने के बाद राजस्थान से आये परिवार को एक गांव ले जाया गया. वहां एक युवती की मांग में सिंदूर भरवाकर शादी की रस्म पूरी होने की बात कही गयी.

इसके बाद लड़के वालों को घर चलकर भोजन करने के लिए कहा गया. जब उन्होंने वहां जाने से इनकार किया, तो आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गयी और उन्हें वहां से भगा दिया गया.

मोबाइल लोकेशन से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

शिकायत मिलने के बाद बरवाअड्डा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान की. इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

ये भी पढ़ें: रागिनी सिंह ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, झरिया के मुद्दों पर हुई चर्चा

पुलिस ने आरोपियों के पास से शादी के लिए खरीदे गये कपड़े, गहने और अन्य सामान भी बरामद करने की बात कही है.

10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अजय दास, राजेश कुमार, मंतोष साव, सुमन विश्वकर्मा, चंदन शर्मा, नीलम देवी, पूजा कुमारी, मकरी देवी, विशु यादव और राजेंद्र साव शामिल हैं. सभी अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताये जा रहे हैं.

पहले भी लोगों को निशाना बनाने की जांच

धनबाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने इससे पहले भी शादी के नाम पर कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और संभावित पुराने मामलों की भी जानकारी जुटा रही है.

क्या कहते हैं डीएसपी

डीएसपी मुख्यालय-1 कुमार विनोद ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ायी और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola