Dhanbad News: अभियान चला बैंक व ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा की हुई जांच

जिले भर में चला सुरक्षा निरीक्षण अभियान, कमियां मिलने पर तत्काल सुधार के दिये गये निर्देश.
धनबाद जिले में बैंकों व ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर बुधवार को सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित बैंक शाखाओं व आभूषण प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की जांच करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
सीसीटीवी से लेकर सुरक्षा गार्ड तक की जांच
निरीक्षण के क्रम में पुलिस ने बैंक व ज्वेलरी दुकानों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अलार्म सिस्टम, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, सुरक्षा गार्डों की तैनाती, प्रवेश व निकास द्वार की सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया. संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों व बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली.
जांच के दौरान कुछ स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था में कुछ खामियां भी मिलीं. कहीं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी तो कहीं सुरक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत महसूस की गयी. ऐसे में संबंधित प्रबंधन को तत्काल आवश्यक सुधार करने को कहा गया.संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो दें सूचना
पुलिस अधिकारियों ने बैंक एवं ज्वेलरी शॉप संचालकों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को देने, नकदी एवं बहुमूल्य आभूषणों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने तथा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी. वहीं कर्मचारियों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने व आपात स्थिति में अपनायी जाने वाली प्रक्रियाओं की जानकारी रखने का निर्देश दिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष कुमार
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










