टाटा डीएवी सिजुआ में क्लस्टर-8 योगा चैंपियनशिप का आयोजन, 84 प्रतिभागी हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

योगा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टाटा डीएवी सिजुआ में क्लस्टर-8 योगा चैंपियनशिप का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों के 84 प्रतिभागियों ने अपने अद्भुत योग आसनों का शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

सिजुआ: योग की महिमा को चरितार्थ करते हुए टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिजुआ में क्लस्टर-8 योगा चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया. विभिन्न डीएवी स्कूलों के प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत योग क्षमता का प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया. समारोह का शुभारंभ टाटा स्टील सिजुआ ग्रुप के चीफ विकास कुमार, डीएवी प्राचार्या चंद्रानी बनर्जी और सह-प्राचार्य एस. मोदक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया.

विज्ञापन

इस चैंपियनशिप में मेजबान टाटा डीएवी सिजुआ सहित बरोरा, महुदा, सीएफआरआई और जामाडोबा डीएवी स्कूल के कुल 84 प्रतिभागी शामिल हुए. प्रतियोगिता को सात विभिन्न चक्रों में विभाजित किया गया था. इन चक्रों में बच्चों ने एक से बढ़कर एक चुनौतीपूर्ण आसनों का प्रदर्शन किया.

सूर्य नमस्कार, पद्मासन, वृक्षासन, धनुरासन, शीर्षासन जैसी मुद्राओं को उन्होंने बेहद सटीकता के साथ प्रस्तुत किया. उनकी एकाग्रता, संतुलन और लचीलापन देखकर उपस्थित सभी लोग मुग्ध हो गये थे. प्रतियोगिता समारोह को संबोधित करते हुऐ मुख्य अतिथि टाटा स्टील सिजुआ ग्रुप के चीफ विकास कुमार ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवनशैली है. यह मानसिक और शारीरिक दोनों विकास में सहायक है.

योग से मन एकाग्र होता है, जिससे बच्चे अपनी पढ़ाई में बेहतर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं. आजकल के तनावपूर्ण जीवन में योग सभी खेलों से अधिक महत्वपूर्ण है. इसे सिर्फ प्रतियोगिता तक सीमित न रखते हुए हमें इसे अपने दैनिक जीवन का अंग बनाना चाहिए.

उन्होंने स्कूल प्रबंधन और प्रतिभागियों को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं. उदघाटन समारोह में मुख्य रूप से टाटा स्टील सिजुआ ग्रुप के सुरक्षा प्रबंधक रिंकु गुप्ता, भेलाटांड़ कोलियरी के एचआर अमर खलको, कुमारी श्वेता सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

इस अवसर पर डीएवी प्राचार्या चंद्रानी बनर्जी ने सभी प्रतिभागियों, कोचेस और आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि योग न सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि अनुशासन और एकाग्रता भी सिखाता है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola