वीडियो जारी कर जमशेद ने खाया जहर, प्रिंस खान व रिश्तेदारों पर लगाये प्रताड़ित करने का आरोप
यह फोटो एआई से बनाई गयी है
धनबाद में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के बाद जहर खा लिया. उसने वीडियो जारी कर प्रिंस खान और रिश्तेदारों पर पैतृक संपत्ति हड़पने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. उसने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है.
धनबाद. बैंकमोड़ थाना क्षेत्र के नया बाजार निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को पारिवारिक विवाद के बाद वीडियो जारी कर जहर खा लिया. घरवालों ने उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया.

जहर खाने से पहले बनाये गये वीडियो में खुद को जमशेद आलम बताने वाले व्यक्ति ने अपने परिजनों और वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान समेत कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जमशेद ने अपनी दास्तान बताते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है. हालांकि वीडियो में लगाये गये आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.
पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए दबाव बनाने का आरोप
वीडियो में जमशेद ने आरोप लगाया है कि उसके कुछ रिश्तेदार और अन्य लोग पैतृक घर में उसका हिस्सा हड़पने की नीयत से लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे हैं. उसका दावा है कि उस पर जान देने का दबाव बनाया जा रहा था, ताकि उसके हिस्से की संपत्ति पर कब्जा किया जा सके.
जमशेद ने वीडियो में दावा किया है कि करीब सात वर्ष पहले उसके विरोधियों ने उसे मरवाने की नीयत से प्रिंस खान के पास भेजा था. वहां उसकी कनपटी पर पिस्तौल सटाकर जान से मारने की धमकी दी गयी और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. उसका कहना है कि धमकी देकर छोड़ने के कुछ महीने बाद तनाव के कारण उसे दिल का दौरा भी पड़ा था.
ये भी पढ़ें: कोल इंडिया के अधिकारियों को कोयला मंत्रालय में पोस्टिंग का मौका, 17 सितंबर तक मांगे आवेदन
झूठे मुकदमों में फंसाने की मिली थी धमकी
जमशेद ने एक पुलिस पदाधिकारी को घर बुलाकर उसकी पत्नी और बच्चे को झूठे मुकदमों में फंसाने और उनका जीवन बर्बाद करने की धमकी दिलवाने का आरोप भी लगाया है. वीडियो के अंत में उसने कहा कि वह अपने बच्चों की सुरक्षा और उनके हक के लिए अपनी जान देने जा रहा है. उसने दोस्तों और करीबियों से आखिरी बार विदा लेते हुए प्रशासन और कानून से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगायी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए