सीआइएसएफ ने ड्रोन कैमरे केबल लूट व अवैध खनन की ली जानकारी
सीआइएसएफ ने मुगमा क्षेत्र में ड्रोन सर्विलांस के जरिए अवैध खनन और केबल लूट की जांच की है. दोषियों पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी जाएगी.
मुगमा. सीआइएसएफ ने इसीएल मुगमा क्षेत्र के कोलियरियों में केबल लूट कोयला चोरी व अवैध खनन की जानकारी ली. शुक्रवार को शीतलपुर सीआइएसएफ के कमांडेंट राहुल सिंह गौतम, उप कमांडेंट देवाशीष, इंस्पेक्टर महापात्रा एवं मुगमा टीम शामिल थे. टीम के सदस्यों ने कहा कि ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से पूरे क्षेत्र का हवाई आकलन किया गया. टीम ने पूर्व में बंद कराये गये सुरंग, संभावित अवैध खनन स्थलों तथा प्रबंधन द्वारा करायी गयी डोजरिंग की प्रभावशीलता का विस्तृत मूल्यांकन किया. इस दौरान अवैध गतिविधियों में प्रयुक्त हुई साइकिलों एवं कोयले को जब्त किया गया. सीआइएसएफ की टीम ने मुगमा भालोकसुंदा, दुधियापानी, गलफरबाड़ी में अवैध खनन की जानकारी ली. कहा कि इन क्षेत्रों मे काफी बड़े बनाने पर केवल लूट एवं अवैध खनन किया गया है, जिसकी तस्वीर ड्रोन के माध्यम से ली गयी है. साथ ही कोयले की अवैध खनन कराने वाले लोगों व खपाये जाने वाले जगहों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है. इसकी रिपोर्ट तैयार कर सीआइएसएफ व कोल मंत्रालय को भेजा जायेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए