जिला शिक्षा विभाग की टीम पहुंची जेएनवी, मामले की ली जानकारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जेएनवी बेनागड़िया में छात्र की पिटाई मामले की जांच के लिए शिक्षा विभाग की टीम पहुंची। डीईओ ने स्कूल प्रबंधन को अनुशासन और काउंसलिंग को लेकर दिए सख्त निर्देश।

विज्ञापन

बेनागड़िया. जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम गुरुवार को बेनागड़िया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंची. घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया गया. इस दौरान टीम ने प्रभारी प्राचार्य से पूरे मामले की जानकारी प्राप्त किया. साथ ही टीम के सदस्यों ने लड़के एवं लड़कियों के हॉस्टल जाकर जांच पड़ताल किया. विद्यार्थियों के काउंसलिंग की व्यवस्था की पूरी जानकारी भी टीम ने प्राप्त किया. इस दौरान डीईओ ने प्राचार्य को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिया.

विज्ञापन

क्या है मामला?

मालूम रहे की दसवीं कक्षा के छात्र सुमित कुमार दास को उसी के 6 सहपाठियों ने पैसे के लेनदेन के मामले में बुरी तरह पिटाई कर दिया था. टीम के सदस्यों द्वारा हाउस मास्टर एसके सिंह से पूछताछ किया गया. तथा हॉस्टल में बच्चों के रहने की पूरी जानकारी प्राप्त की गई. इस दौरान टीम के सदस्यों ने हॉस्टल का भी निरीक्षण किया. इस दौरान टीम ने विद्यालय प्रबंधन को हिदायत दिया गया कि काउंसलिंग सही ढंग से एवं नियमित रूप से हो. बच्चे विद्यालय परिसर से बाहर कैसे भाग रहे हैं तथा विद्यालय में अनुशासन की क्या स्थिति है इसकी भी जानकारी ली गई. इस दौरान टीम के सदस्यों ने प्राचार्य एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola