कतरास कॉलेज में सीटें घटने से नामांकन संकट की आशंका, विधायक प्रतिनिधि ने सीटें बढ़ाने की मांग की
विधायक प्रतिनिधि ने सौंपा मांग पत्र
कतरास कॉलेज में सीटें घटने से स्थानीय विद्यार्थियों के सामने नामांकन का संकट खड़ा होने की आशंका है. इसे देखते हुए बाघमारा विधायक प्रतिनिधि ने मांग पत्र सौंपा है.
कतरास. कतरास कॉलेज में स्नातक की सीटें घटने से स्थानीय विद्यार्थियों के सामने नामांकन का संकट खड़ा होने की आशंका है. इसे देखते हुए बाघमारा विधायक प्रतिनिधि चित्तरंजन कुमार सिंह ने आगामी शैक्षणिक सत्र में कॉलेज में पूर्व की तरह सीटें बढ़ाने और क्षेत्र की जरूरत के अनुसार नए विषयों की पढ़ाई शुरू कराने की मांग की है.
इस संबंध में उन्होंने विश्वविद्यालय पहुंचकर छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ पुष्पा कुमारी को विस्तृत प्रस्ताव सौंपा. प्रस्ताव में स्नातक के विभिन्न विषयों में सीटें बढ़ाने की मांग की गयी है.
इन विषयों में सीट बढ़ाने का प्रस्ताव
प्रस्ताव के अनुसार इतिहास की सीटें 240 से बढ़ाकर 480, राजनीति विज्ञान की 240 से 350, वाणिज्य की 240 से 480 और हिंदी की सीटें 180 से बढ़ाकर 320 करने की मांग की गयी है.
ये भी पढ़ें: धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पर्दाफाश, राजस्थान के युवक को बुलाकर भरवाया सिंदूर; 10 गिरफ्तार
इसके अलावा कॉलेज में समाजशास्त्र की पढ़ाई शुरू कराने का भी आग्रह किया गया है. क्षेत्रीय विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर अधिक विकल्प उपलब्ध कराने के लिए खोरठा, कुड़माली और उड़िया विषय शुरू करने की मांग भी प्रस्ताव में शामिल है.
दूसरे क्षेत्रों में जाने से बचेंगे विद्यार्थी
चित्तरंजन कुमार सिंह ने कहा कि कतरास और आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए कतरास कॉलेज पर निर्भर हैं. सीटें कम होने से कई विद्यार्थियों को नामांकन के लिए दूसरे क्षेत्रों का रुख करना पड़ सकता है.
उन्होंने कहा कि स्थानीय विद्यार्थियों की जरूरत को देखते हुए कॉलेज में सीटों के साथ नए विषय भी बढ़ाए जाने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए