पंचायत समिति सदस्य पर टांगी से हमले के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, घर लौटने के दौरान किया था हमला
गिरफ्तार आरोपी
बाघमारा के नारायणपुर गांव में सुरेश मरांडी पर टांगी से जानलेवा हमला करने के आरोपी छोटेलाल मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
बरोरा. बाघमारा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पंचायत समिति सदस्य के पति सुरेश मरांडी पर टांगी से हमले के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी छोटेलाल मांझी को गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया.
मामले को लेकर घायल सुरेश मरांडी के भाई विनोद मरांडी की लिखित शिकायत पर बाघमारा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ड्यूटी से घर लौटने के दौरान हुआ हमला
बताया जाता है कि सुरेश मरांडी ड्यूटी से घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में छोटेलाल मांझी ने उन पर टांगी से हमला कर दिया. घटना में सुरेश मरांडी गंभीर रूप से घायल हो गये.
ये भी पढ़ें: कतरास कॉलेज में सीटें घटने से नामांकन संकट की आशंका, विधायक प्रतिनिधि ने सीटें बढ़ाने की मांग की
घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गये, जहां उनका उपचार कराया गया. पुलिस प्राथमिकी के आधार पर घटना के कारणों और पूरे मामले की जांच में जुटी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए