Dhanbad News: एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए फकीरडीह में पुल का एक भाग तोड़ा जायेगा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए फकीरडीह में पुल का एक भाग तोड़ा जायेगा

एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए गोविंदपुर के फकीरडीह स्थित जीटी रोड के पुल का एक भाग तोड़ा जायेगा. इस दौरान वाहनों की आवाजाही जारी रखने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है.

विज्ञापन

एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए गोविंदपुर के फकीरडीह स्थित जीटी रोड के पुल का एक भाग तोड़ा जायेगा. इस दौरान वाहनों की आवाजाही जारी रखने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है. निर्माण कंपनी जीत एशिया लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश भारद्वाज ने बुधवार को नागरिक समिति के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता में यह जानकारी दी. कहा कि उत्तरी हिस्से के पूल को तोड़ने के दौरान दक्षिण हिस्से की ओर पुल के बगल की जमीन को लेकर आवाजाही जारी रखने पर विचार किया जा रहा है. इस पर प्रतिनिधिमंडल ने लोगों की सुविधा के लिए उत्तर की ओर डायवर्सन का निर्माण करने के बाद ही बरसात के बाद पुल को तोड़ने की मांग की. नागरिक समिति के प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक शरत दुदानी, अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, जयप्रकाश मिश्र, जितेश भगत, बलराम साव, नवीन भगत आदि शामिल थे.

जीटी रोड के गड्ढों को भरने का काम शुरू

प्रोजेक्ट मैनेजर श्री भारद्वाज ने बताया कि जीटी रोड के गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है. कौवाबांध संघी पेट्रोल पंप के पास सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा. उन्होंने रंगडीह मोड़, साहिबगंज मोड़ फकीरडीह तथा सुभाष चौक पर पहले की तरह वॉलंटियर तैनात करने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola