Dhanbad News: असंगठित मजदूर मोर्चा का गिरिडीह में चेतावनी रैली 16 को

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: असंगठित मजदूर मोर्चा का गिरिडीह में चेतावनी रैली 16 को

असंगठित मजदूर मोर्चा की बैठक बुधवार को धनबाद सर्किट हाउस में हुई.

विज्ञापन

असंगठित मजदूर मोर्चा की बैठक बुधवार को धनबाद सर्किट हाउस में हुई. अध्यक्षता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक चंद्रदेव महतो व संचालन केंद्रीय महामंत्री निताई महतो ने किया. मौके पर विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि गिरिडीह की बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री में मजदूरों की समस्याओं को लेकर असंगठित मजदूर मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन चला रहा है. इसी कड़ी में 16 जून को गिरिडीह उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक विशाल चेतावनी रैली आयोजित की जायेगी. उन्होंने कहा कि धनबाद कोयलांचल क्षेत्र में आउटसोर्सिंग कंपनियों में कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है. विस्थापित रैयतों को उचित मुआवजा भी नहीं मिल पा रहा है. इन मुद्दों को लेकर मोर्चा जल्द ही कोयलांचल क्षेत्र में आंदोलन शुरू करेगा.

तीनों जिला में होगा सम्मेलन

बैठक में संगठन के कार्यक्रमों की भी घोषणा की गयी. इसके तहत 12 जुलाई को बोकारो जिला सम्मेलन, 19 जुलाई को धनबाद जिला सम्मेलन तथा 28 जुलाई को गिरिडीह जिला सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे. केंद्रीय महामंत्री निताई महतो ने कहा कि मोर्चा का विस्तार झारखंड और बिहार के अलावा अन्य राज्यों में भी किया जायेगा. बैठक में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दीप नारायण भट्टाचार्य, भाकपा माले जिला सचिव बिंदा पासवान, केंद्रीय सचिव पवन महतो, कन्हाई पांडे, श्रीकांत सिंह, अजीत राय, कृष्ण कुमार, सुरेश प्रसाद, बिट्टू दा, सुरेश पासवान, सुरेंद्र वर्मा, सविन्द्र सिंह, राकेश कुमार, रवींद्र सिंह, सुधामई शेखर, राम विनय सिंह, संतोष कुमार सिंह, विजय पासवान, गणेश दास, ममता देवी, अनिल गुप्ता, कालाचंद प्रमाणिक, प्रदीप दे, अरदेंदु दत्ता तथा संदीप बाउरी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola