सावन में करें इन 3 चीजों का दान, शांत होंगे ग्रह दोष और बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Updated:
विज्ञापन

सावन में दान की जाने वाली वस्तुओं की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए अति शुभ माना जाता है। इस दौरान किए गए दान-पुण्य का विशेष महत्व है। जानें सावन में किन 3 वस्तुओं का दान करने से ग्रह दोष शांत होते हैं और सुख-समृद्धि आती है।

विज्ञापन

Sawan Daan: हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति के लिए सबसे पवित्र और शुभ माना जाता है. इस दौरान शिवजी के जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, व्रत और पूजा-अर्चना के साथ-साथ दान-पुण्य का भी विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन मास में किया गया दान अक्षय पुण्य फल प्रदान करता है. साथ ही यह भी माना जाता है कि इस महीने कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से कुंडली के ग्रह दोष शांत होते हैं और जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि का वास होता है. आइए जानते हैं कि सावन के पावन महीने में किन-किन वस्तुओं का दान करना सबसे शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

1. चावल का दान

सावन के महीने में चावल का दान अत्यंत शुभ माना जाता है. यदि कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो या व्यक्ति मानसिक तनाव, अनिद्रा अथवा निर्णय लेने में कठिनाई जैसी समस्याओं से जूझ रहा हो, तो जरूरतमंदों को चावल, चीनी या सफेद वस्त्रों का दान करना लाभकारी माना जाता है. मान्यता है कि इससे चंद्रमा मजबूत होता है और मन को शांति मिलती है.

2. काले तिल का दान

भगवान शिव की पूजा और शिवलिंग के जलाभिषेक में काले तिल का विशेष महत्व होता है. सावन में काले तिल का दान करने से राहु, केतु और शनि से जुड़े दोषों का प्रभाव कम होता है. साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा से भी राहत मिलने की मान्यता है.

3. हरी वस्तुओं और मूंग दाल का दान

सावन में हरी वस्तुओं, जैसे साबुत हरी मूंग, हरी सब्जियों और मौसमी फलों का दान करना शुभ माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हरा रंग और हरी वस्तुएं बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करती हैं. इनका दान करने से बुद्धि, वाणी, व्यापार और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की मान्यता है.

यह भी पढ़ें: सावन में इन तेलों और घी का दीपक जलाने से चमक सकती है किस्मत, जानें धार्मिक महत्व


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola