एग्यारकुंड प्रखंड के प्रधान सहायक निलंबित
Updated:
विज्ञापन

एग्यारकुंड प्रखंड के प्रधान सहायक जीतेन्द्र कुमार को बीडीओ के साथ विवाद के बाद डीसी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पूरी खबर यहाँ पढ़ें.
विज्ञापन
मुगमा. एग्यारकुंड प्रखंड के बीडीओ मधु कुमारी की शिकायत पर डीसी आदित्य रंजन ने प्रधान सहायक जीतेन्द्र कुमार को शनिवार को निलंबित कर दिया. साथ ही अगले आदेश तक केलियासोल प्रखंड में योगदान देने का आदेश दिया गया. मालूम हो कि शुक्रवार को मृतक पंचायत सचिव सनातन टुडू की प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार करने को लेकर बीडीओ मधु कुमारी व जितेन्द्र कुमार के साथ नोकझोंक हुई थी. इसे लेकर बीडीओ ने इसकी शिकायत उपायुक्त से की थी. शिकायत के बाद शनिवार को डीसी ने प्रधान सहायक को निलंबित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










