सिर चढ़कर बोला माही और कणिका कपूर का जादू, झारखंड T20 लीग का रंगारंग आगाज

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand T20 League

ट्रॉफी के साथ महेंद्र सिंह धौनी, JSCA अध्यक्ष व अन्य

Jharkhand T20 League: झारखंड T20 क्रिकेट लीग 2026 का रांची के JSCA स्टेडियम में भव्य उद्घाटन हुआ. महेंद्र सिंह धोनी ने ट्रॉफी का अनावरण किया, जबकि कणिका कपूर और विवेक नायक ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा. इस खबर में पढ़ें इनोग्रेशन में और कौन कौन से कार्यक्रम हुए.

विज्ञापन

Jharkhand T20 League, रांची : JSCA अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार को ‘झारखंड T20 क्रिकेट लीग 2026’ का ऐसा भव्य और रंगारंग आगाज हुआ, जो क्रिकेट, संगीत और मनोरंजन का एक बेजोड़ संगम बन गया. स्टेडियम में चौके-छक्कों की बरसात होने से पहले सुर और ताल की जबरदस्त महफिल सजी. इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों दर्शक देर रात तक झूमने पर मजबूर हो गए. इस ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह ने साफ कर दिया कि झारखंड की युवा खेल प्रतिभाओं को अब अपने ही राज्य में एक ग्लोबल स्तर का मंच मिलने जा रहा है.

कणिका कपूर का बॉलीवुड तड़का

उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड से लेकर झारखंड के स्थानीय संगीत का शानदार फ्यूजन देखने को मिला. बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कणिका कपूर ने मंच पर कदम रखते ही अपने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गानों की झड़ी लगा दी, जिससे पूरा स्टेडियम संगीत के खुमार में डूब गया. ‘सेरेंग’ फेम झारखंड के चहेते अभिनेता और गायक विवेक नायक ने जैसे ही पारंपरिक झारखंडी गीतों की तान छेड़ी, दर्शक अपनी सीटों से खड़े होकर नाचने लगे. इसके साथ ही मैदान पर छऊ नृत्य और जनजातीय लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति ने झारखंड की समृद्ध कला और संस्कृति की खूबसूरत झलक पेश की.

Also Read: झारखंड: चुटूपालू-चरही घाटी को ‘एक्सीडेंट फ्री’ बनाएगा NHAI, सुरक्षा के लिए उठाए बड़े कदम

धोनी ने कप्तानों संग किया ट्रॉफी का अनावरण

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच समारोह का सबसे यादगार पल तब आया, जब भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान और रांची के गौरव महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने मंच पर एंट्री ली. ‘थाला’ की एक झलक पाकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने मंच पर लीग में हिस्सा ले रही सभी छह टीमों के युवा और उभरते हुए कप्तानों के साथ मिलकर झारखंड T20 लीग की चमचमाती ऑफिशियल ट्रॉफी का अनावरण किया. जैसे ही धोनी ने कप्तानों के साथ ट्रॉफी को हवा में ऊंचा उठाया, पूरा स्टेडियम ‘धोनी-धोनी’ के नारों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इस ऐतिहासिक दृश्य ने हर क्रिकेट प्रेमी के जेहन में साल 2007 के टी-20 विश्व कप और 2011 के वनडे विश्व कप की वो स्वर्णिम यादें ताजा कर दीं, जब माही ने भारत को विश्व विजेता बनाया था.

दिग्गज क्रिकेटरों और JSCA पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

क्रिकेट के इस महाकुंभ के गवाह बनने के लिए झारखंड क्रिकेट की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं. समारोह में जेएससीए (JSCA) के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव, सचिव व पूर्व आक्रामक बल्लेबाज सौरव तिवारी और संयुक्त सचिव व स्पिनर शाहबाज नदीम सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की और युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. उद्घाटन समारोह की इस भव्यता ने आने वाले मैचों के रोमांच को कई गुना बढ़ा दिया है.

Also Read: रांची के नामकुम में खूनी खेल: अपराधियों ने 1 शख्स पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola