IMD का अलर्ट : झारखंड-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का खतरा

Weather Updates | PTI
Weather Forecast : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 26 से 31 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट.
Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 26 से 27 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, 26 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 26 से 27 जुलाई के दौरान पंजाब में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है.
IMD के अनुसार, 26 से 27 जुलाई और 31 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, 28 से 30 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 26 से 31 जुलाई तक छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं.
झारखंड में येलो अलर्ट जारी
रांची मौसम केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 26 जुलाई की सुबह 8:30 बजे से 27 जुलाई की सुबह 8:30 बजे तक झारखंड के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. वहीं राज्य के अन्य जिलों में सामान्य से मध्यम बारिश की संभावना है.

बिहार में भी येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग पटना ने बताया कि पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद सहित उत्तर-पूर्वी बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं राजधानी पटना समेत मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, नालंदा, गया, नवादा, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, बेगूसराय और आसपास के जिलों में सामान्य बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग (जयपुर) के पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान में अगले तीन दिनों तक मानसून सक्रिय बना रहेगा. 26 जुलाई को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम तथा कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में 26 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने के आसार हैं. वहीं 28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश फिर से जोर पकड़ सकती है और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में 27 से 29 जुलाई के दौरान मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 26 से 28 जुलाई तक मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है. 26 और 27 जुलाई को हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि 28 जुलाई को बारिश की गतिविधियां और बढ़ने के आसार हैं. कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










