झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: पहले चरण की 43 में से 29 सीटें संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र घोषित
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 12 Nov 2024 2:05 PM
Jharkhand Chunav.
Jharkhand Chunav: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीट पर वोटिंग होगी. इनमें से 29 सीटें संवेदनशील या रेड अलर्ट क्षेत्र हैं. क्या हैं, इसके मायने.
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 43 सीटों पर वोटिंग होगी. 13 नवंबर को इन 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 43 में से 29 सीटों को संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र घोषित किए गए हैं. संवेदनशील या रेड अलर्ट विधानसभा क्षेत्रों की सूची इस प्रकार है –
पहले चरण के ये हैं 29 संवेदनशील/रेड अलर्ट विधानसभा क्षेत्र
| विधानसभा का नाम | कुल प्रत्याशियों की संख्या | दागी प्रत्याशियों की संंख्या | इन दलों ने उतारे दागी उम्मीदवार |
| बरकट्ठा | 20 | 11 | भाजपा, झामुमो, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), बसपा, भाकपा निर्दलीय, निर्दलीय, निर्दलीय, निर्दलीय, निर्दलीय, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा |
| विश्रामपुर | 17 | 9 | भाजपा, राजद, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), बसपा, निर्दलीय, निर्दलीय, निर्दलीय, निर्दलीय, सपा, |
| हटिया | 27 | 9 | भाजपा, कांग्रेस, भारत आदिवासी पार्टी, निर्दलीय, निर्दलीय, निर्दलीय, निर्दलीय, लोकहित अधिकार पार्टी, संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी |
| डालटेनगंज | 23 | 9 | भाजपा, कांग्रेस, भाकपा निर्दलीय, निर्दलीय, निर्दलीय, निर्दलीय, एनसीपी, हिंदुस्तानी अवाम मंच (यूनाइटेड) |
| गढ़वा | 20 | 7 | भाजपा, झामुमो, बसपा, निर्दलीय, निर्दलीय, निर्दलीय, झारखंड पार्टी |
| बड़कागांव | 26 | 7 | कांग्रेस, निर्दलीय, निर्दलीय, निर्दलीय, राष्ट्रीय समानता दल, सपा, झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान) |
| कोडरमा | 13 | 7 | भाजपा, राजद, निर्दलीय, निर्दलीय, निर्दलीय, निर्दलीय, निर्दलीय |
| पांकी | 14 | 7 | भाजपा, कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), निर्दलीय, निर्दलीय, निर्दलीय, निर्दलीय |
| जमशेदपुर पूर्व | 24 | 7 | कांग्रेस, भारत आदिवासी पार्टी, निर्दलीय, निर्दलीय, निर्दलीय, निर्दलीय, एनसीपी |
| जमशेदपुर पश्चिम | 28 | 7 | जदयू, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), निर्दलीय, निर्दलीय, निर्दलीय, लोकहित अधिकार पार्टी, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन |
| हजारीबाग | 23 | 6 | भाजपा, कांग्रेस, बसपा, निर्दलीय, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा, राष्ट्रीय समानता दल |
| बरही | 17 | 6 | भाजपा, कांग्रेस, निर्दलीय, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा, एनसीपी, सपा |
| खूंटी (एसटी) | 11 | 5 | भाजपा, अबुआ झारखंड पार्टी, भारत आदिवासी पार्टी, निर्दलीय, निर्दलीय |
| सिमडेगा (एसटी) | 14 | 5 | कांग्रेस, भारत आदिवासी पार्टी, निर्दलीय, निर्दलीय, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा |
| घाटशिला (एसटी) | 12 | 5 | भाजपा, झामुमो, भारत आदिवासी पार्टी, निर्दलीय, झारखंड पीपुल्स पार्टी |
| ईचागढ़ | 23 | 5 | आजसू पार्टी, आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया, निर्दलीय, निर्दलीय, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा |
| चतरा (एससी) | 11 | 5 | निर्दलीय, निर्दलीय, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन |
| हुसैनाबाद | 18 | 5 | भाजपा, राजद, बसपा, निर्दलीय, राष्ट्रीय समानता दल |
| सिसई (एसटी) | 15 | 4 | झामुमो, निर्दलीय, निर्दलीय, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) |
| रांची | 18 | 4 | भाजपा, निर्दलीय, निर्दलीय, राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी |
| भवनाथपुर | 17 | 4 | भाजपा, झामुमो, निर्दलीय, लोकहित अधिकार पार्टी |
| मांडर (एसटी) | 17 | 4 | कांग्रेस, भारत आदिवासी पार्टी, निर्दलीय, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) |
| सिमरिया (एससी) | 11 | 3 | झामुमो, बसपा, झारखंड पार्टी |
| सरायकेला (एसटी) | 13 | 3 | भाजपा, निर्दलीय, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा |
| जुगसलाई (एससी) | 12 | 3 | आजसू पार्टी, भारत आदिवासी पार्टी, अखिल भारतीय झारखंड पार्टी |
| पोटका (एसटी) | 16 | 3 | झामुमो, भारत आदिवासी पार्टी, निर्दलीय |
| बिशुनपुर (एसटी) | 14 | 3 | भाजपा, झामुमो, निर्दलीय |
| मझगांव (एसटी) | 12 | 3 | भाजपा, निर्दलीय, निर्दलीय |
| बहरागोड़ा | 14 | 3 | झामुमो, बसपा, निर्दलीय |
29 सीटों पर 3 या उससे अधिक सीटों पर लड़ रहे दागी प्रत्याशी
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और झारखंड इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. रिपोर्ट के विश्लेषण से पता चलता है कि झारखंड की जिन 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होनी है, उनमें से 29 सीटें ऐसी हैं, जहां कम से कम 3 या उससे अधिक आपराधिक छवि के उम्मीदवार झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.
29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 500 उम्मीदवारों में 159 दागी
रिपोर्ट के मुताबिक, इन 29 सीटों पर कुल 500 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं. इनमें से 159 ने चुनाव आयोग के समक्ष शपथ पत्र देकर कहा है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं. सबसे ज्यादा 64 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव के मैदान में हैं, जिन्होंने अपने खिलाफ क्रिमिनल केस की जानकारी चुनाव आयोग को दी है.
भाजपा के 17, झामुमो-कांग्रेस के 9-9 दागी प्रत्याशी मैदान में
दागदार प्रत्याशियों को टिकट देने में कोई भी पार्टी पीछे नहीं रही. भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा 17 दागदार छवि के उम्मीदवार उतारे हैं. कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 9-9 उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे लंबित हैं. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के 6 दागी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.
सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार हजारीबाग विधानसभा सीट पर
राष्ट्रीय जनता दल ने 3 ऐसे उम्मीदवारोें को टिकट दिया है, जबकि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने 6, लोक जनशक्ति पार्टी ( राम विलास) ने 1 उम्मीदवार उतारा है, जिसके खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज हैं. सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार हजारीबाग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. यहां कुल 20 उम्मीदवार हैं. इनमें से 11 पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं. विश्रामपुर, हटिया, डालटेनगंज में 9-9 दागी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. गढ़वा, बड़कागांव, कोडरमा, पांकी, जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव लड़ रहे 7-7 प्रत्याशियों पर क्रिमिनल केस चल रहे हैं.
जुगसलाई और सिमरिया में कोई दागी निर्दलीय प्रत्याशी नहीं
जुगसलाई (एससी) और सिमरिया (एसी) 2 ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जहां से किसी निर्दलीय ने परचा नहीं भरा है, जिसकी छवि दागदार हो. सबसे ज्यादा 5-5 दागी निर्दलीय उम्मीदवार बरकट्ठा और कोडरमा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. विश्रामपुर, हटिया, डालटेनगंज, बड़कागांव, पांकी और जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर 4-4 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके खिलाफ क्रिमिनकल केस दर्ज हैं.
Also Read
झारखंड की 37 सीटों पर JMM का BJP से सीधा मुकाबला, 6 पर AJSU और 1 पर JDU से फाइट
झारखंड चुनाव : 44 सीटों पर लड़ रहा JMM, जानें किस सीट पर किस पार्टी से है मुकाबला
आखिरी चुनाव लड़ रहे सीपी सिंह पहली बार कैसे बने थे रांची के विधायक, जानें पूरी कहानी
झारखंड विधानसभा चुनाव : पहले चरण में किस-सीट पर कितने उम्मीदवार? इस क्षेत्र में सबसे अधिक प्रत्याशी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










