ePaper

झारखंड विधानसभा चुनाव : पहले चरण में किस-सीट पर कितने उम्मीदवार? इस क्षेत्र में सबसे अधिक प्रत्याशी

Updated at : 10 Nov 2024 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election

झारखंड विधानसभा चुनाव

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में किस सीट पर सबसे अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. कहां हैं सबसे कम प्रत्याशी. यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024: क्या आपको पता है कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में किस विधानसभा सीट पर कितने प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं? सबसे अधिक उम्मीदवार किस क्षेत्र में हैं. किस सीट पर सबसे कम उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं? आइए, हम आपको इन सभी सवालों का जवाब बता देते हैं.

43 सीट पर चुनाव लड़ रहे 683 उम्मीदवार

किस सीट पर कितने उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, उससे पहले यह जान लीजिए कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिन 43 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होंगे, उन सीटों पर कितने उम्मीदवार हैं. इन 43 सीटों पर कुल 683 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

जमशेदपुर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ रहे 28 प्रत्याशी

अब बात आपको बताते हैं कि सबसे अधिक उम्मीदवार कहां से चुनाव लड़ रहे हैं. पूर्वी सिंहभूम जिले की जमशेदपुर पश्चिम सीट पर सबसे अधिक प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं. इस सीट पर कुल 28 उम्मीदवार हैं. इसी विधानसभा क्षेत्र से झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं.

जमशेदपुर पश्चिम में बन्ना गुप्ता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं सरयू राय

बन्ना गुप्ता कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. उनको झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और भाकपा माले का समर्थन प्राप्त है. उनके खिलाफ झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय एक बार फिर जमशेदपुर पश्चिमी से चुनाव लड़ने के लिए आ गए हैं. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सरयू राय को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का समर्थन प्राप्त है.

हटिया विधानसभा सीट से भाग्य आजमा रहे हैं 27 उम्मीदवार

झारखंड की राजधानी रांची के हटिया विधानसभा क्षेत्र से 27 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं. सबसे ज्यादा उम्मीदवारों वाला यह दूसरा विधानसभा है. इस सीट पर कांग्रेस के टिकट पर अजय नाथ शाहदेव और भाजपा के टिकट पर नवीन कुमार जायसवाल चुनाव लड़ रहे हैं. नवीन कुमार जायसवाल एनडीए के संयुक्त उम्मीदवार हैं, तो अजय नाथ शाहदेव इंडिया के गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी हैं.

जमशेदपुर पूर्वी में पूर्णिमा साहू, अजय कुमार समेत 24 उम्मीदवार

पूर्वी सिंहभूम जिले की ही जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर 24 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर जमशेदपुर के पूर्व सांसद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में रघुवर दास की पुत्रवधु पूर्णिमा साहू के खिलाफ चुनाव के मैदान में उतरे हैं.

झारखंड की 3 सीट पर चुनाव लड़ रहे 23-23 प्रत्याशी

झारखंड की 3 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां 23-23 लोग ताल ठोंक रहे हैं. ये तीनों सीटें अलग-अलग जिले में हैं. हजारीबाग जिले की हजारीबाग विधानसभा सीट, सरायकेला-खरसावां जिले की ईचागढ़ विधानसभा सीट और पलामू जिले की डालटेनगंज विधानसभा सीट पर 23-23 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं.

सबसे कम उम्मीदवार पश्चिमी सिंहभूम की जगन्नाथपुर सीट पर

गढ़वा जिले की गढ़वा और हजारीबाग जिले की बरकट्ठा विधानसभा सीट पर 20-20 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. मनिका और जगन्नाथपुर 2 ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां सबसे कम उम्मीदवार चुनाव के मैदान में हैं. सबसे कम प्रत्याशी पश्चिमी सिंहभूम जिले की जगन्नाथपुर सीट पर है. यहां मात्र 8 उम्मीदवार हैं. लातेहार जिले की मनिका विधानसभा सीट पर 9 प्रत्याशी ही चुनाव लड़ रहे हैं.

Also Read

Jharkhand Election 2024: बोले चंपाई सोरेन, आदिवासी विरोधी सरकार की विदाई की उलटी गिनती जारी- बस, दो हफ्ते और…

झारखंड चुनाव में ‘बौद्धिक जहर’ की एंट्री, हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर किया लंबा पोस्ट

Hemant Soren के हेलीकॉप्टर को रोके जाने के मामले में चुनाव आयोग ने ATM से मांगा जवाब, आज 2 बजे तक का दिया समय

YBN यूनिवर्सिटी के संचालक के ठिकानों से बरामद हुए 67 लाख रुपये चुनाव में होने वाले थे इस्तेमाल, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola