Hemant Soren के हेलीकॉप्टर को रोके जाने के मामले में चुनाव आयोग ने ATM से मांगा जवाब, आज 2 बजे तक का दिया समय
Published by : Sameer Oraon Updated At : 07 Nov 2024 8:44 AM
सीएम हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)
Hemant Soren: चुनाव आयोग ने एटीएम से हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को रोके जाने के मामले में जवाब मांगा है. इस मामले में एयरपोर्ट डायरेक्टर ने अपने जवाब में कहा था कि वह उसके कार्य क्षेत्र से बाहर है.
रांची : चाईबासा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के हेलीकॉप्टर को रोकने के मामले में एयरपोर्ट डायरेक्टर ने अपना जवाब चुनाव आयोग को दे दिया है. उन्होंने आयोग को बताया है कि जहां इस तरह की घटना हुई है, वह उनके कार्य क्षेत्र के बाहर का है. ऐसे में इस बारे में एयर ट्रैफिक मैनेजर (एटीएम) ही बेहतर बता पायेंगे. एटीएम कोलकाता स्थिति कार्यालय में बैठते हैं.
चुनाव आयोग ने एटीएम को आज दो बजे तक का दिया समय
इस जवाब के बाद आयोग ने एटीएम से इस बारे में जवाब मांगा है. उनसे कहा गया है कि वह गुरुवार को दो बजे तक इसका जवाब दें. जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले हेमंत सोरेन चाईबासा गये थे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वहां थे. हेमंत सोरेन को चुनाव प्रचार के लिए कहीं और जाना था, लेकिन उनके हेलीकॉप्टर को यह कह कर रोके रखा गया कि अभी एरिया में नो फ्लाई जोन है. इसके बाद झामुमो ने राष्ट्रपति से इसकी शिकायत की थी. फिर इस मामले को चुनाव आयोग ने संज्ञान में लेकर एयरपोर्ट डायरेक्टर से इस पर जवाब मांगा था.
Also Read: झारखंड में तेज हुआ चुनावी प्रचार, पीएम मोदी और राहुल गांधी इस दिन करेंगे जनसभा
क्या है मामला
दरअसल 4 अक्टूबर को पीएम मोदी की चाईबासा में चुनावी रैली थी. उसी वक्त हेमंत सोरेन की पश्चिमी सिंहभूम में भी सभा थी. जहां से चुनाव प्रचार के बाद उन्हें सिमडेगा में जाना था. लेकिन उन्हें उड़ान भरने से डेढ़ घंटे तक रोककर रखा गया. इसके बाद झामुमो ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर समान संवैधानिक सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चचित करने की मांग की थी. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सभी स्टार प्रचारकों के लिए समान अवसर देने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










