रांची में मेयर पद के दावेदारों ने दिखाया विजन, जनता ने पूछा – कैसे करेंगे विकास?

Updated:
विज्ञापन

प्रभात खबर के जनमंच पर (बाएं से दाएं) मेयर प्रत्याशी प्रवीण कच्छप, सुमनकांत तिग्गा, रोशनी खलखो, सुजीत विजय आनंद और रमा खलखो. फोटो: प्रभात खबर

Prabhat Janmanch: रांची में प्रभात जनमंच के मंच पर मेयर प्रत्याशियों ने विकास का विजन पेश किया. जनता ने पानी, सीवरेज, ट्रैफिक, सुरक्षा और पारदर्शिता पर सवाल पूछे. सभी उम्मीदवारों ने मॉडल वार्ड, सीसीटीवी, फ्लाईओवर, बजट सार्वजनिक करने और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का वादा किया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Prabhat Janmanch: झारखंड की राजधानी रांची में नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को आईएमए हॉल में आयोजित प्रभात जनमंच कार्यक्रम में मेयर प्रत्याशी जुटे. प्रभात खबर के मंच से मेयर प्रत्याशियों ने अपने वादे और एजेंडे बताए. राजधानी के विकास को लेकर अपना विजन साझा किया. जनमंच कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध और जागरूक नागरिक पहुंचे. उन्होंने मेयर प्रत्याशियों से राजधानी के विकास को लेकर सवाल किए. प्रत्याशियों से राजधानी की समस्याओं पर जवाब तो मांगा ही, पिछले कार्यकाल का हिसाब भी मांगा. प्रत्याशियों ने भरोसा दिलाया कि सभी वार्डों को बेहतर बनाया जाएगा. निगम क्षेत्र को जोन में बांट कर काम होगा. वार्डों में मॉडल वार्ड कार्यालय बनेगा. गली-मुहल्लों में सीसीटीवी लगाने और शुद्ध पानी के लिए ठोस योजना बनाने का वादा किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

रोशनी खलखो के वादे

  • 53 वार्डों में मॉडल वार्ड कार्यालय बनेगा
  • गली-मुहल्लों में सीसीटीवी लगाया जायेगा
  • पानी, गैस पाइपलाइन और सीवरेज का काम एक साथ होगा
  • गिफ्ट डीड की जमीन पर पौधरोपण किया जायेगा
  • प्रमुख स्थलों पर रात्रि विश्रामालय की व्यवस्था होगी

रमा खलखो के वादे

  • लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए ठोस योजना बनेगी
  • सीवरेज, ड्रेनेज और ट्रीटमेंट प्लांट को बेहतर किया जायेगा
  • नालियों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जायेगा
  • फुटपाथ वेंडरों को व्यवस्थित किया जायेगा
  • भवन नियमितीकरण के लिए ठोस पहल की जायेगी

सुजीत विजय आनंद कुजूर के वादे

  • यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जायेगा
  • फ्लाइओवर निर्माण पर काम होगा
  • नगर निगम क्षेत्र को छह जोन में बांटकर समस्याओं का समाधान होगा
  • शहर की सुरक्षा के लिए नाइट गार्ड के रूप में 3000 रिक्तियां निकाली जायेंगी
  • महिलाओं के लिए अलग वेंडर मार्केट का प्रावधान होगा

सोनू खलखो के वादे

  • निगम का बजट सार्वजनिक किया जायेगा
  • लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होगा
  • शहर के समग्र विकास के लिए पहल की जायेगी

सुमनकांत तिग्गा के वादे

  • शॉर्ट, मिड और लॉन्ग टर्म विजन तैयार किया जायेगा
  • हर वार्ड को बेहतर बनाने के लिए कंपीटिशन होगा
  • भवनों में पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी

प्रवीण कच्छप के वादे

  • फुटपाथ दुकानदारों के लिए विशेष व्यवस्था होगी
  • बुजुर्ग और दिव्यांग सहायता के तहत पेंशन, स्वास्थ्य और अन्य सुविधा दी जायेगी
  • महिला हेल्पलाइन और शहर में सीसीटीवी लगाये जायेंगे

देवी दयाल मुंडा के वादे

  • निगम क्षेत्र के स्कूलों को अपग्रेड किया जायेगा और लाइब्रेरी खोली जायेगी
  • महिलाओं और युवतियों के लिए नि:शुल्क बस सुविधा होगी
  • वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य किया जायेगा

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में ओवरएज तीन शिक्षकों की नियुक्ति, आरटीआई में खुलासे के बाद डीईओ ने की पुष्टि

मेयर प्रत्याशियों ने विस्तार से रखी बात

  • मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो: घर को जैसे सजाते हैं, वैसे ही राजधानी को भी सजाना है. सभी 53 वार्डों में मॉडल वार्ड कार्यालय बनाने होंगे, जहां एक ही जगह से प्रमाणपत्र और स्वास्थ्य सेवा मिले. सड़कें बनें तो एक बार में ही सब काम हो, ताकि बार-बार खुदाई न करनी पड़े. गिफ्ट डीड की जमीन पर पौधरोपण कर रांची को ग्रीन सिटी बनाएंगे.
  • मेयर प्रत्याशी रमा खलखो: शहर में पानी का लेयर लगातार नीचे जा रहा है. लोगों को शुद्ध पानी मिले, इसके लिये ठोस योजना बनायी जायेगी. सीवरेज, ड्रेनेज और ट्रीटमेंट प्लांट को बेहतर करेंगे. फुटपाथ वेंडर्स की स्थिति ठीक करेंगे और भवन नियमितीकरण को लेकर भी ठोस पहल की जायेगी.
  • मेयर प्रत्याशी सुजीत विजय आनंद कुजूर: व्यवस्थित तरीके से शहर को बसाने में कमी रही है. मैं चुना जाता हूं तो यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करूंगा और फ्लाईओवर पर काम होगा. निगम क्षेत्र को 6 जोन में बांट कर समस्याओं का समाधान करेंगे. 3000 नाइट गार्ड की नियुक्तियों से सुरक्षा मजबूत करेंगे. महिलाओं के लिये अलग वेंडर मार्केट बनेगा.
  • मेयर प्रत्याशी सुमनकांत तिग्गा: विकास के लिये शॉर्ट, मिड और लॉन्ग टर्म विजन बनाना होगा. विशेषज्ञों की सलाह लेकर काम करेंगे. वार्डों के बीच विकास की समीक्षा कर बेहतर काम करने वाले वार्डों को पुरस्कृत करेंगे. भवनों में पार्किंग की व्यवस्था निश्चित रूप से सुनिश्चित करनी चाहिए.
  • मेयर प्रत्याशी प्रवीण कच्छप: मैंने अपनी प्राथमिकताओं के लिये एफिडेविट कराया है. फुटपाथ दुकानदारों के लिए विशेष व्यवस्था होगी. प्रशासन को भ्रष्टाचार मुक्त बनायेंगे और सभी खर्चों की रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे. बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं की सुरक्षा व सुविधा पर विशेष जोर रहेगा.
  • मेयर प्रत्याशी देवी दयाल मुंडा: निगम क्षेत्र के स्कूलों को अपग्रेड कर लाइब्रेरी खोलेंगे. महिलाओं और छात्राओं के लिए नि:शुल्क बस की व्यवस्था की जाएगी. भ्रष्टाचार को सुधारा जायेगा. पानी का लेयर बना रहे, इसके लिए हर बिल्डिंग में वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य होगी.
  • मेयर प्रत्याशी सोनू खलखो: नगर निगम की कार्यप्रणाली और बजट के बारे में लोगों को जानकारी नहीं होती. मैं मेयर बनूंगा तो बजट सार्वजनिक करूंगा और पारदर्शिता लाऊंगा. बुनियादी सुविधाएं हर वार्ड और हर व्यक्ति तक पहुंचे, इस पर काम करेंगे.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में निकाय चुनाव की तैयारी जोरों पर, पोलिंग पार्टी के लिए 250 गाड़ियों की जरूरत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola