झारखंड में 17 जून तक मॉनसून की एंट्री की संभावना, आज इन जिलों में बारिश के आसार

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 09 Jun 2026 8:06 AM

विज्ञापन

बारिश सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather: भीषण गर्मी से परेशान झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. झारखंड में 17 जून तक मॉनसून के प्रवेश करने की उम्मीद है. हालांकि दो-तीन दिनों के बाद इसका असर झारखंड सहित अन्य राज्यों पर भी पड़ने की संभावना है. 

विज्ञापन

Jharkhand Weather: मौसम विभाग के अनुसार, 9 जून को बादल छाये रहने, रामगढ़, बोकारो, रांची, गुमला और खूंटी में वज्रपात, तेज हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 10 जून को मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग और पास के मध्य भाग को छोड़कर अन्य इलाकों में कहीं-कहीं वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 

11-12 जून का मौसम 

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड में 11 जून से मौसम में बदलाव की संभावना है. वहीं 12 जून से तीन दिन तक राज्य के कई इलाके में तेज हवा, वज्रपात और बारिश होने की आशंका है. 11 जून को धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ और रांची में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि 12 जून से कई इलाकों में बादल छाये रहने और बारिश होने की संभावना है. 

24 घंटे में बढ़ा रांची का तापमान

सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा. इसमें पिछले 24 घंटे में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस हो गया, जहां 2.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 4.5 डिग्री की वृद्धि हुई. बोकारो का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई. चाईबासा का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में चार डिग्री की वृद्धि हुई. सोमवार को रामगढ़ में एक मिमी बारिश हुई.

ये भी पढ़ें…

छह साल से खाली है झारखंड महिला आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी, 5200 से अधिक मामले लंबित

ई-वेस्ट पर झारखंड हाइकोर्ट सख्त: राज्य सरकार से मांगा जवाब, 2 जुलाई को अगली सुनवाई

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola