Dhanbad News:एनसीडी स्क्रीनिंग में धनबाद का प्रदर्शन खराब, सीएचओ पर होगी कार्रवाई

डीडीसी की समीक्षा बैठक में सभी सीएचओ की बायोमेट्रिक अटेंडेंस व परफॉर्मेंस रिपोर्ट तलब.
धनबाद जिले में चल रहे गैर-संचारी रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग अभियान की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. उप विकास आयुक्त (डीडीसी) की अध्यक्षता में हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की बायोमेट्रिक उपस्थिति और कार्य निष्पादन (परफॉर्मेंस) की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है. जिन सीएचओ का प्रदर्शन नगण्य या अत्यंत खराब पाया जायेगा, उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी.
हर दिन होगी समीक्षा
डीडीसी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों की प्रतिदिन समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक सीएचओ निर्धारित लक्ष्य के अनुसार काम करे. उन्होंने कहा कि केवल उपस्थिति दर्ज करना पर्याप्त नहीं है, वास्तविक फील्ड प्रदर्शन और स्क्रीनिंग की गुणवत्ता भी जांची जाएगी. बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन परियोजना समन्वयक को भी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. सभी सीएचओ की बायोमेट्रिक अटेंडेंस तथा प्रदर्शन रिपोर्ट तैयार कर जिला स्तर पर प्रस्तुत करने को कहा गया है, ताकि कमजोर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों की पहचान कर आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जा सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष कुमार
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










