तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेजे गये, दंगा भड़काने और प्रदर्शनकारियों को उकसाने का है आरोप

Updated:
विज्ञापन

सिटी सेंटर मॉल से तेज प्रताप की हुई थी गिरफ्तारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Tej Pratap Yadav Judicial custody: जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव को नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शनकारियों को उकसाने के आरोप में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया गया है. स्वास्थ्य कारणों से उन्हें जेल के अस्पताल वार्ड में रखा गया है.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav Judicial custody: नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शनकारियों को उकसाने और दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार जनशक्ति जनता दल के प्रमुख एवं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया है. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, विशेषकर सीने में तकलीफ की शिकायत के कारण उन्हें फिलहाल बेउर केंद्रीय कारा के अस्पताल वार्ड में रखा गया है.

विज्ञापन

रामगुलाम चौक पर प्रदर्शन के दौरान लिया गया था हिरासत में

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर तेज प्रताप यादव प्रदर्शनकारियों के समर्थन में रामगुलाम चौक पहुंचे थे. इसके बाद पुलिस ने उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया था. हालांकि स्थिति सामान्य होने पर उन्हें कुछ देर बाद छोड़ दिया गया था.

सिटी सेंटर मॉल से दोबारा हुई गिरफ्तारी

रिहाई के बाद शनिवार शाम तेज प्रताप यादव सिटी सेंटर मॉल पहुंचे, जहां से पुलिस की विशेष टीम ने उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद देर रात उन्हें अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के बाद न्यायालय ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेजने का आदेश दिया.

जेल पहुंचने के बाद भोजन करने से किया इनकार

जेल सूत्रों के अनुसार बेउर जेल पहुंचने के बाद तेज प्रताप यादव ने शुरुआत में जेल का भोजन खाने से इनकार कर दिया. रविवार सुबह भी उन्होंने नाश्ता नहीं किया और दोपहर के भोजन को लेकर भी आनाकानी की.

अधिकारियों के समझाने पर किया भोजन

जेल अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि स्वास्थ्य बनाये रखने के लिए भोजन करना आवश्यक है. इसके बाद उन्होंने रोटी, चावल और थोड़ी-सी सब्जी खायी. जेल प्रशासन के अनुसार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध करायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: पटना: देर रात 87 प्रदर्शनकारियों को जज के पास पेशी फिर जेल, सड़क पर इंतजार करते रहे परिजन, बेटा ने पूछा- मां तुम खाना खायी हो कि नहीं?


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन