विराट-अनुष्का की सादगी ने जीता दिल, फैन को दिया खास सरप्राइज; तस्वीरें वायरल

फैंस के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक फैन को हाथ से लिखा खास नोट गिफ्ट कर उसे यादगार सरप्राइज दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों के बाद फैंस स्टार कपल की सादगी और विनम्रता की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Virat-Anushka: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. आईपीएल 2026 फाइनल के बाद अहमदाबाद में इस स्टार कपल ने अपनी एक प्रशंसक को ऐसा तोहफा दिया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया.
दरअसल, ताज होटल की एक स्टाफ सदस्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट और अनुष्का के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं. इन तस्वीरों में दोनों सितारे उनके साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में अनुष्का शर्मा गुलाबी और सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा में दिखाई दे रही हैं, जबकि विराट कोहली ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आए. वहीं दूसरी तस्वीर में विराट अपनी ‘चैंपियन’ लिखी जर्सी पहने हुए दिखे.
हालांकि, तस्वीरों से ज्यादा चर्चा उस खास नोट की हो रही है, जो विराट और अनुष्का ने अपनी फैन को उपहार में दिया. दोनों ने हाथ से लिखे संदेश में होटल स्टाफ सदस्य का धन्यवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. नोट पर विराट और अनुष्का दोनों के हस्ताक्षर भी मौजूद थे.
विराट और अनुष्का से मिलना सबसे यादगार अनुभव
फैन ने पोस्ट के साथ लिखा कि विराट और अनुष्का से मिलना और उनकी मेजबानी करना उनके जीवन के सबसे यादगार अनुभवों में से एक रहा. उन्होंने कहा कि ऐसे पल उन्हें अपने पेशे की अहमियत और खूबसूरती का एहसास कराते हैं.
सोशल मीडिया में वायरल हुआ पोस्ट
सोशल मीडिया पर यह पोस्ट सामने आते ही तेजी से वायरल हो गई. फैंस ने कपल की सादगी और विनम्रता की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “आप तो हम सभी का सपना जी रहे हैं.” वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा, “लगता है विराट की हैंडराइटिंग अनुष्का से बेहतर है.” विराट और अनुष्का का यह छोटा-सा लेकिन दिल छू लेने वाला कदम एक बार फिर साबित करता है कि दोनों अपने फैंस और उनसे जुड़े लोगों को कितना महत्व देते हैं.
यह भी पढ़ें: ऋचा घोष की तूफानी पारी भी नहीं बचा सकी भारत की लाज, वार्म-अप मैच में इंग्लैंड ने 5 रन से हराया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










