ICC T20 Rankings: भारत और इंग्लैंड के बराबर पॉइंट्स, फिर भी टीम इंडिया टॉप पर

Updated:
विज्ञापन

भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ICC T20 Rankings: इंग्लैंड से हार के बाद गंवाई नंबर-1 की कुर्सी भारत ने 15 दिन में वापस पाई. जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत का फायदा. जानें कैसे टीम इंडिया शीर्ष पर पहुंची.

विज्ञापन

ICC T20 Rankings: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर आईसीसी टी20 रैंकिंग में अपना दबदबा कायम कर लिया है. इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद गंवाई गई नंबर-1 की कुर्सी टीम इंडिया ने महज 15 दिन के अंदर वापस हासिल कर ली है. जिम्बाब्वे दौरे पर लगातार दो जीत दर्ज करने का फायदा भारत को मिला और अब वह टी20 फॉर्मेट की शीर्ष टीम बन गई है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ताजा रैंकिंग के मुताबिक भारत और इंग्लैंड दोनों के खाते में 268 रेटिंग पॉइंट हैं, लेकिन बेहतर रैंकिंग गणना के आधार पर टीम इंडिया को पहला स्थान हासिल हो गया है. वहीं इंग्लैंड दूसरे नंबर पर खिसक गया है.

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद छिना था ताज

कुछ समय पहले तक भारतीय टीम टी20 रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज थी, लेकिन आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार छह मुकाबलों में हार के बाद उसे अपनी स्थिति गंवानी पड़ी थी. 11 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद इंग्लिश टीम ने भारत को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया था. हालांकि भारतीय टीम ने जल्द ही वापसी की और जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए रैंकिंग में फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया.

टी20 सीरीज का हाल

भारत इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. शुरुआती दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम कर ली है. पहले टी20 मुकाबले में भारत ने 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में अर्धशतक लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. दूसरे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया. ईशान किशन ने 81 रन और तिलक वर्मा ने 60 रन की शानदार पारियां खेलीं, जिसके दम पर भारत ने 219 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 129 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला 90 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया.

टॉप टीमों के बीच कांटे की टक्कर

टी20 रैंकिंग में भारत और इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर मौजूद है. न्यूजीलैंड चौथे और दक्षिण अफ्रीका पांचवें नंबर पर हैं। शीर्ष टीमों के बीच रैंकिंग पॉइंट्स का अंतर काफी कम है, ऐसे में आने वाले मुकाबले रैंकिंग में बड़ा बदलाव ला सकते हैं.

क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा. मुकाबला शाम 4:30 बजे शुरू होगा. भारतीय टीम की नजर इस मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने के साथ-साथ अपनी नंबर-1 रैंकिंग को और मजबूत करने पर होगी. लगातार जीत के साथ टीम इंडिया ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि टी20 क्रिकेट में उसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है. युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने टीम को नई ऊर्जा दी है और आने वाले बड़े टूर्नामेंटों के लिए भारतीय टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ा है.

इसे भी पढ़े- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्यों वायरल हुआ दिनेश कार्तिक का ट्वीट? जानिए पूरा मामला


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola