धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्यों वायरल हुआ दिनेश कार्तिक का ट्वीट? जानिए पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक (एक्स)

दिनेश कार्तिक (एक्स)

Dinesh Karthik X post: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद दिनेश कार्तिक ने युवाओं की ऊर्जा और देश के भविष्य को लेकर खास संदेश दिया है. छात्र आंदोलन के बीच आए इस बयान ने लोगों का ध्यान खींचा है.

विज्ञापन

Dinesh Karthik X post: भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाजी कोच एवं मेंटर दिनेश कार्तिक ने देश के युवाओं को लेकर एक खास संदेश साझा किया है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार को कार्तिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर युवाओं की ऊर्जा और देश के भविष्य को लेकर अपनी बात रखी.

दिनेश कार्तिक ने पोस्ट पर क्या लिखा

दिनेश कार्तिक ने अपने पोस्ट में लिखा, “आखिरकार हम सभी एक बेहतर भारत के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं. युवा पीढ़ी की स्पष्ट सोच, सहयोग की भावना और लगातार प्रयास करने की क्षमता मुझे बेहद प्रभावित करती है. भविष्य उज्ज्वल है और अगली पीढ़ी भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी. जय हिंद.” उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “अगला दशक भारत का है.”

छात्र आंदोलन के बीच आया कार्तिक का संदेश

देशभर में शिक्षा व्यवस्था और कथित पेपर लीक मामलों को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन जारी हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की अगुवाई में बताया गया है. आंदोलन को उस समय और अधिक चर्चा मिली, जब शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 26 दिनों तक चले भूख हड़ताल में शामिल हुए. प्रदर्शनकारी छात्र लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था में सुधार और कथित नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही की मांग कर रहे थे. छात्रों की मांगों में शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और परीक्षा प्रक्रिया को मजबूत बनाने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को सौंपा इस्तीफा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया. यह कदम कई हफ्तों से चल रहे छात्र आंदोलनों और नीट पेपर लीक विवाद के बीच सामने आया. इस्तीफे के बाद प्रधान ने सोशल मीडिया पर युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को भ्रम और गलत दिशा में जाने से बचाना जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि देश की एकता बनाए रखना और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखना उनकी प्राथमिकता रही है.

प्रदर्शनकारियों की मांगों पर सरकार से बातचीत

आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई बार सरकार से बातचीत की मांग रखी. इससे पहले 20 जुलाई को छात्रों ने जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया था. रिपोर्टों के अनुसार, इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को भरोसा दिलाया था कि पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और मामलों की तेज सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक अदालतों की व्यवस्था की जाएगी.

युवाओं पर भरोसा जता रहे हैं कार्तिक

दिनेश कार्तिक का संदेश ऐसे समय आया है जब देश में शिक्षा, परीक्षा प्रणाली और युवाओं के भविष्य को लेकर व्यापक चर्चा हो रही है. क्रिकेट से संन्यास के बाद भी कार्तिक लगातार युवाओं और खेल से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं. उनका संदेश युवा पीढ़ी की भूमिका और भारत के विकास में उनकी भागीदारी को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण पेश करता है.

इसे भी पढ़े- IND vs ZIM: ईशान किशन ने गंवाया आसान रन आउट, वीडियो हुआ वायरल


विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola