ऋचा घोष की तूफानी पारी भी नहीं बचा सकी भारत की लाज, वार्म-अप मैच में इंग्लैंड ने 5 रन से हराया

Updated:
विज्ञापन
ऋचा घोष की तूफानी पारी भी नहीं बचा सकी भारत की लाज, वार्म-अप मैच में इंग्लैंड ने 5 रन से हराया

ऋचा घोष (फोटो-सोशल मीडिया)

महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले खेले गए वॉर्म-अप मुकाबले में भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के हाथों 5 रन से हार झेलनी पड़ी. ऋचा घोष ने 36 गेंदों पर 68 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन शीर्ष क्रम की नाकामी के कारण टीम लक्ष्य से चूक गई.

विज्ञापन

Womens T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अपने वॉर्म-अप मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 5 रन से हार का सामना करना पड़ा. 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ऋचा घोष के शानदार अर्धशतक के बावजूद जीत हासिल नहीं कर सकी और 19.5 ओवर में 166 रन पर सिमट गई. टी20 विश्व कप से पहले यह हार भारतीय टीम के लिए चेतावनी की तरह है. खासकर शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय रहेगा.

मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए. टीम के लिए एमी जोंस ने 45 गेंदों पर 64 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि नेट साइवर-ब्रंट ने 57 रन का योगदान दिया. अंत में डैनी गिब्सन ने 12 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी. भारत की ओर से श्रेयांका पाटिल ने दो विकेट हासिल किए. वहीं शेफाली वर्मा, रेणुका सिंह, श्री चरणी और राधा यादव को एक-एक सफलता मिली.

भारत की खराब शुरुआत

172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना जल्दी पवेलियन लौट गईं, जिसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. शेफाली वर्मा ने 13, यास्तिका भाटिया ने 15, हरमनप्रीत कौर ने 17 और भारती फूलमाली ने 18 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका.

ऋचा घोष की पारी बेकार

मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने उतरी ऋचा घोष ने अकेले दम पर टीम को मुकाबले में बनाए रखा. उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में 68 रन की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. हालांकि दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला और भारतीय टीम लक्ष्य से 5 रन दूर रह गई.

इंग्लैंड की ओर से लिंसी स्मिथ सबसे सफल गेंदबाज रहीं. उन्होंने 3 विकेट झटके. चार्ली डीन, एलेक्स कोलमैन और डैनी गिब्सन ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि इज़ी वोंग के खाते में एक विकेट आया.

यह भी पढ़ें: महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान का बुरा हाल, पहले श्रीलंका ने धोया; अब 11वें नंबर की टीम ने दिखाई औकात

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola