Nepal Asia Cup 2027 Qualification: नेपाल ने Asia Cup 2027 में बनाई जगह, UAE को हराकर जीता ACC Premier Cup का खिताब

Updated:
विज्ञापन

नेपाल क्रिकेट टीम (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nepal Asia Cup 2027 Qualification: नेपाल ने ACC प्रीमियर कप 2027 जीतकर एशिया कप में अपनी जगह पक्की की. आसिफ शेख के शतक और करण केसी की घातक गेंदबाजी से UAE को 44 रन से हराया.

विज्ञापन

Nepal Asia Cup 2027 Qualification: नेपाल क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसीसी (ACC) प्रीमियर कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. कुआलालंपुर में खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल ने यूएई को 44 रन से हराया. इस जीत के साथ नेपाल ने एशिया कप 2027 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. एशिया कप 2027 बांग्लादेश में खेला जाना है.

विज्ञापन

नेपाल की इस जीत में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने अहम योगदान दिया. फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 313 रन बनाए. इसके जवाब में यूएई की पूरी टीम 269 रन पर ऑलआउट हो गई.

ये भी पढ़ें: BCCI Central Contract Rules: Central Contract चाहिए तो टीम को देना होगा ज्यादा वक्त? BCCI ला सकता है नया नियम

आसिफ शेख के शतक से नेपाल ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की शुरुआत अच्छी रही. टीम के सलामी बल्लेबाज आसिफ शेख ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने 106 गेंदों का सामना करते हुए 102 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. आसिफ शेख की शतकीय पारी ने नेपाल को मजबूत शुरुआत दी.

इसके बाद गुलशन झा और रोहित पौडेल ने मध्यक्रम में उपयोगी पारियां खेलकर टीम के स्कोर को 300 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. नेपाल ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 313 रन बनाए और UAE के सामने 314 रन का लक्ष्य रखा.

राहुल चोपड़ा के शतक के बावजूद 269 रन पर सिमटा UAE

314 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम पर शुरुआत से ही दबाव रहा. हालांकि राहुल चोपड़ा ने शानदार शतक लगाकर यूएई की उम्मीदें बनाए रखीं, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल सका. नेपाल के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर यूएई की रन चेज को कमजोर कर दिया.

यूएई की पूरी टीम 269 रन पर ऑलआउट हो गई और नेपाल ने मुकाबला 44 रन से अपने नाम कर लिया. नेपाल की ओर से तेज गेंदबाज करण केसी ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 49 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और यूएई की बल्लेबाजी पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma Kitbag Story: जब रणजी टीम में बिना किटबैग पहुंचे थे रोहित शर्मा, अभिषेक नायर ने सुनाया मजेदार किस्सा

संदीप लामिछाने बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

नेपाल के स्टार लेग स्पिनर संदीप लामिछाने को पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. लामिछाने ने टूर्नामेंट में छह मैचों में कुल 17 विकेट हासिल किए. उनकी प्रभावी गेंदबाजी नेपाल के पूरे अभियान की बड़ी ताकत रही. अहम मुकाबलों में विकेट निकालकर उन्होंने टीम को जीत की राह पर बनाए रखा.

एशिया कप 2027 में इन टीमों से भिड़ेगा नेपाल

एसीसी प्रीमियर कप जीतने के बाद नेपाल अब एशिया कप 2027 में एशिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है. टूर्नामेंट में नेपाल का सामना भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मेजबान बांग्लादेश जैसी मजबूत टीमों से होने की उम्मीद है. एशिया कप 2027 की मेजबानी बांग्लादेश करेगा. नेपाल के लिए यह टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान मजबूत करने का बड़ा मौका होगा.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG T20 2026: एशियन गेम्स से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की असली परीक्षा, अय्यर-तिलक-अभिषेक समेत इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

50 ओवर के एशिया कप में नेपाल दूसरी बार पहुंची

एसीसी प्रीमियर कप जीतने के साथ नेपाल ने 50 ओवर के एशिया कप में अपनी दूसरी बार पहुंची है. इससे पहले नेपाल ने श्रीलंका में आयोजित एशिया कप 2023 में हिस्सा लिया था. अब 2027 में नेपाल को एक बार फिर एशिया की टॉप क्रिकेट टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा. एसीसी प्रीमियर कप का खिताब जीतना टीम के लिए न सिर्फ एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह नेपाल क्रिकेट के बढ़ते स्तर का भी शुरूआत है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola