स्कूली छात्राओं पर फब्तियां कस रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:10 PM

विज्ञापन

धनबाद: धनबाद थाना की पेट्रोलिंग पार्टी ने स्कूली छात्राओं को परेशान करते जिन दो युवकों को पकड़ा उन्हें किसी पुलिस पदाधिकारी की पैरवी पर ही घंटे भर के भीतर बांड भरा कर छोड़ दिया गया. पकड़े गये युवकों ने अपना नाम अफरोज और एजाज, पता केंदुआ बताया था. पुलिस ने खुद उन्हें बदमाशी करते पकड़ा […]

विज्ञापन
धनबाद: धनबाद थाना की पेट्रोलिंग पार्टी ने स्कूली छात्राओं को परेशान करते जिन दो युवकों को पकड़ा उन्हें किसी पुलिस पदाधिकारी की पैरवी पर ही घंटे भर के भीतर बांड भरा कर छोड़ दिया गया. पकड़े गये युवकों ने अपना नाम अफरोज और एजाज, पता केंदुआ बताया था. पुलिस ने खुद उन्हें बदमाशी करते पकड़ा था और थाना ले आयी थी. दोनों ने लिख कर दिया है कि भविष्य में वे इस तरह की हरकत नहीं करेंगे. घटना बुधवार दिन के डेढ़ से दो बजे के बीच की है. पुलिस जीप लेकर गश्त लगा रही थी.

उसने देखा कि एक बाइक पर सवार दो युवक एक ऑटो पर बैठी स्कूली छात्राओं पर फब्तियां कस रहे हैं. गंदी-गंदी बातें कह रहे हैं. यह सिलसिला सर्किट हाउस से लेकर कंबाइंड बिल्डिंग तक चला. पुलिस उन पर नजर बनाये हुई थी. दोनों युवक अपनी बाइक को कभी ऑटो के आगे तो कभी पीछे तो कभी ऑटो के एकदम करीब सटा कर चल रहे थे.

उनकी हरकतों से अॉटो में सवार कुछ लड़कियां रोने लगीं. मगर दोनों युवक फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे. मामला गंभीर देख पुलिस ने उनका पीछा किया और रुकने को कहा. वे भागने लगे. पुलिस ने अपनी गाड़ी आगे कर दोनों बाइक सवारों को रोक लिया और कर पकड़ कर थाना ले आयी. लड़कियां अपने गंतव्य पर थीं. उन्होंने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की. इस संबंध में जब डीएसपी (विधि-व्यवस्था) डीएन बंका से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा : मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola