कुशवाहा समाज का मिलन समारोह
Updated at : 06 Jan 2020 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

बलियापुर : कुशवाहा समाज सिंदरी का वनभोज व मिलन समारोह सिंदरी नगर के गोशाला स्थित आर्य समाज प्रांगण में रविवार को हुआ. उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो, विशिष्ट अतिथि निरसा एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा ने किया. प्रदेश अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि समाज में बच्चों के शिक्षा […]
विज्ञापन
बलियापुर : कुशवाहा समाज सिंदरी का वनभोज व मिलन समारोह सिंदरी नगर के गोशाला स्थित आर्य समाज प्रांगण में रविवार को हुआ. उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो, विशिष्ट अतिथि निरसा एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा ने किया. प्रदेश अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि समाज में बच्चों के शिक्षा पर जोर देना होगा.
शिक्षा से ही कुरीतियां समाप्त होगी और हम अधिकार के लिए आवाज बुलंद कर सकेंगे. समारोह में चासनाला, सुदामडीह, झरिया, निरसा, गोविंदपुर, गिरिडीह, बोकारो, बर्नपुर (प. बंगाल) से भी लोग पहुंचे थे.
मौके पर संजय शान, कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामदेव महतो, पार्षद प्रियंका देवी, उचित महतो, नंदू महतो, रूपेश कुमार, विरंची महतो, सुरेश महतो, रामप्रवेश, शंकर महतो, कमलेश सिंह, हेमराज महतो, शंभुनाथ सिंह, शिवपूजन सिंह, सुबोध महतो, अनिल सिन्हा, अमरेंद्र, बजरंगी महतो, अजीत महतो, श्रीकांत सिंह, राजकुमार पंजियारा, अनिल कुमार, भरत महतो सक्रिय रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




