Awarapan 2 में विलेन का किरदार निभाएंगी ये दिग्गज अभिनेत्री, इमरान हाशमी संग होगा मुकाबला

Updated:
विज्ञापन
Awarapan 2 Villian Name

आवारापन 2 विलेन फोटो- इंस्टाग्राम

Awarapan 2 Villian: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं. अब दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गई हैं. वह नेगेटिव रोल में दिखाई देंगी.

विज्ञापन

Awarapan 2 Villian: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इसकी टक्कर सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 से होगी. अब मेकर्स ने अनाउंस किया है कि दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी इस फिल्म का हिस्सा बन गई हैं और सबसे दिलचस्प बात है कि वह पहली बार एक फुल-फ्लेज्ड नेगेटिव रोल निभाने जा रही हैं.

आवारापन 2 में नेगेटिव रोल निभाएंगी शबाना आजमी

विशेष फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें अनाउंस किया कि शबाना आवारापन 2 में विलेन के रोल में नजर आएंगी. फोटो में एक्ट्रेस केक खाती दिखाई दे रही है. वहीं कैप्शन में लिखा है, 150 से ज्यादा फिल्मों और पांच दशक लंबे शानदार करियर के बावजूद शबाना आजमी को इस तरह के निगेटिव अवतार में देखना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है.

कैसे आवारापन में शबाना आजमी की हुई एंट्री

शबाना आजमी की एंट्री सिर्फ स्टार पावर नहीं बढ़ाती, बल्कि फिल्म की कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राइटर बिलाल सिद्दीकी ने शुरुआत में एक ऐसे रहस्यमयी किरदार की कल्पना की थी, जिसकी एंट्री शिवम की जिंदगी को पूरी तरह बदल देती है. यह किरदार अंडरवर्ल्ड की दुनिया में मजबूत पकड़ रखने वाला था. बाद में निर्माता विशेष भट्ट ने किरदार को एक नया एंगल दिया और एक महिला को बोर्ड पर लाने का सोचा. जिससे कहानी और ज्यादा इंटेंस बन सकती है. यही से नफीसा के किरदार का जन्म हुआ. अब यह रोल शबाना आजमी निभाएंगी. शबाना आजमी ने अपने जन्मदिन के दिन फिल्म जॉइन की थी. उनके आने के बाद नफीसा का किरदार पूरी तरह से जीवंत हो गया.

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: घर छोड़कर चला गया करण, नंदिनी-दामिनी की हुई जबरदस्त बहस

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola