5 साल की रिसर्च के प्रमाणों के साथ अनकहे इतिहास पर बन रही 'रुद्रांश', भारत की सबसे बड़ी ऐतिहासिक फिल्मों में शामिल

Updated:
विज्ञापन

रुद्रांश का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

'रुद्रांश: Legacy of a Great King' नाम की यह ऐतिहासिक फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज की विरासत को दर्शाएगी. 5 साल की गहन रिसर्च के बाद बनी यह फिल्म 6 भाषाओं में रिलीज होगी और भारत-अफ्रीका में शूट होगी.

विज्ञापन

भारतीय सिनेमा में इन दिनों ऐतिहासिक फिल्मों का दौर चल रहा है. इसी बीच 'रुद्रांश: Legacy of a Great King' नाम की नई फिल्म चर्चा में है. इस फिल्म को कोल्हापुर के फिल्ममेकर Mandarr Kaadam अपने प्रोडक्शन हाउस OthBrok Production के बैनर तले बना रहे हैं. मेकर्स का कहना है कि फिल्म पर पिछले करीब पांच साल से रिसर्च की जा रही है और इसकी कहानी ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित होगी.

विज्ञापन

इतिहास के दस्तावेजों पर किया गया काम

मेकर्स के मुताबिक, फिल्म के लिए सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पुर्तगाल और फ्रांस जैसे देशों के ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी देखे गए. इसके अलावा पुराने दस्तावेज, शाही पत्र, क्षेत्रीय अभिलेख और मौखिक परंपराओं का भी अध्ययन किया गया. टीम का दावा है कि फिल्म में ऐसे कई पहलुओं को दिखाया जाएगा, जो अब तक बड़े पर्दे पर नहीं आए हैं.

शिवाजी और संभाजी महाराज की विरासत पर होगी कहानी

फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज की विरासत से प्रेरित है. मेकर्स का कहना है कि इसमें दोनों महान शासकों के योगदान को एक ही कहानी में जोड़कर दिखाया जाएगा. निर्देशक Mandarr Kaadam का कहना है कि फिल्म में कल्पना से ज्यादा ऐतिहासिक प्रमाणों पर जोर दिया गया है.

छह भाषाओं में रिलीज की तैयारी

'रुद्रांश' को हिंदी, मराठी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू और मलयालम समेत छह भाषाओं में रिलीज करने की योजना है. इसके बाद इसे अन्य अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा.

महाराष्ट्र और अफ्रीका में होगी शूटिंग

फिल्म की ज्यादातर शूटिंग महाराष्ट्र में होगी, जबकि कुछ अहम हिस्सों की शूटिंग अफ्रीकी देश अंगोला में की जाएगी. मेकर्स का मानना है कि मराठा इतिहास पर आधारित किसी भारतीय फिल्म के लिए यह एक अलग पहल होगी.

सुखविंदर सिंह गा चुके हैं टाइटल ट्रैक

फिल्म का टाइटल ट्रैक ऑस्कर और ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायक Sukhwinder Singh ने रिकॉर्ड किया है. हालांकि, फिल्म की स्टारकास्ट का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. मेकर्स ने बताया है कि जल्द ही कलाकारों और फर्स्ट लुक से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी. फिलहाल फिल्म की शूटिंग शुरू होने की तैयारी चल रही है. मेकर्स की योजना इसे 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज करने की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola