Box Office Report: ‘मिर्जापुर द मूवी’ या ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर किसका भौकाल और कौन पीछे?

Updated:
विज्ञापन

मिर्जापुर द मूवी वर्सेज हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस, फोटो- इंस्टाग्राम

‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प टक्कर है. जानिए लेटेस्ट कलेक्शन में कौन आगे है और किस फिल्म का दबदबा कायम है.

विज्ञापन

Mirzapur The Movie vs Hanuman Ansh Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक फिल्म अभी रिलीज के शुरुआती दिनों में है, तो दूसरी ने सिनेमाघरों में एक महीने से ज्यादा का सफर पूरा कर लिया है. इसके बावजूद दोनों अपनी जगह पकड़ बनाए हुए हैं. अब सवाल ये है कि लेटेस्ट कलेक्शन में किसका दबदबा है? चलिए आंकड़ों से समझते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन

तीसरे दिन ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने कर दी ताबड़तोड़ कमाई

image.png
मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- Sacnilk

अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और रवि किशन की ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर माहौल बना दिया है. फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को करीब 36 करोड़ रुपये नेट कमा लिए.

सैकनिल्क के मुताबिक, इस कमाई के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं भारत में फिल्म की कुल सकल कमाई 112.35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.

मतलब सिर्फ तीन दिन में फिल्म 100 करोड़ के बेहद करीब है. तीसरे दिन की कमाई देखकर तो यही लग रहा है कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रफ्तार अभी रुकने वाली नहीं है.

यह भी पढ़ें: Mirzapur The Movie: विक्रांत मैसी की जगह जितेंद्र कुमार क्यों बने बबलू? डायरेक्टर ने खोला राज

31वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा बरकरार

image.png
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- Sacnilk

अब जरा ‘हनुमान अंश’ का हाल भी देख लीजिए. इस फिल्म की कहानी थोड़ी अलग है. शुरुआत में इसकी कमाई काफी धीमी रही, लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों की संख्या बढ़ती गई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेल दी.

फिल्म ने 31वें दिन करीब 22.75 करोड़ रुपये नेट कमाए. इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 122.13 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं फिल्म की कुल सकल कमाई 144.40 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

अब रिलीज के 31वें दिन 22 करोड़ से ज्यादा कमाई करना अपने आप में बड़ी बात है. खासकर तब, जब फिल्म की शुरुआत इतनी धीमी रही हो.

यह भी पढ़ें: न कोई गॉडफादर, न फिल्मी तजुर्बा; 21 की उम्र में सारी सेविंग्स दांव पर लगा बनाई 'हनुमान अंश', जानिए कौन हैं अनुप्रिया नागर?

तो बॉक्स ऑफिस पर किसका दबदबा?

रफ्तार में ‘मिर्जापुर द मूवी’ आगे है, लेकिन सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने भी अपनी कमाई से बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल कर दिखाया है.

‘मिर्जापुर द मूवी’‘हनुमान अंश’
Day 3: ₹36 करोड़Day 31: ₹22.75 करोड़
कुल नेट: ₹93.75 करोड़कुल नेट: ₹122.13 करोड़
रिलीज के 3 दिनरिलीज के 31 दिन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola