न कोई गॉडफादर, न फिल्मी तजुर्बा; 21 की उम्र में सारी सेविंग्स दांव पर लगा बनाई 'हनुमान अंश', जानिए कौन हैं अनुप्रिया नागर?

Updated:
विज्ञापन

अनुप्रिया नागर, फोटो इंस्टाग्राम

21 साल की उम्र, ₹2 करोड़ का बजट और ₹100 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन. ब्रिटेन से पढ़ाई छोड़कर आईं अनुप्रिया नागर ने स्टीव जॉब्स और नीम करोली बाबा से प्रेरित होकर बनाई 'हनुमान अंश'. जानिए कैसे एक युवा प्रोड्यूसर की पहली ही फिल्म ने सिनेमाघरों में रचा इतिहास.

विज्ञापन

Anupriya Nagar Hanuman Ansh: हनुमान अंश की बम्पर सफलता और बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन के बाद सिर्फ 21 साल की उम्र में फिल्म प्रोड्यूसर बनकर अनुप्रिया नागर ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों का ध्यान खींच लिया है. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने कभी कोई प्रोडक्शन का कोई काम नहीं किया है और इस फिल्म को बनाने का विचार उन्हें सीधे तौर पर फिल्म इंडस्ट्री से नहीं, बल्कि एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स से जुड़ी एक कहानी से मिला. यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान जॉब्स के बारे में रिसर्च करते हुए अनुप्रिया को नीम करोली बाबा के बारे में पता चला और यहीं से उनकी जिंदगी की दिशा बदल गई.

विज्ञापन

स्टीव जॉब्स की कहानी से नीम करोली बाबा तक पहुंचीं अनुप्रिया

अनुप्रिया ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान एक असाइनमेंट के लिए वह बिजनेस और निवेश से जुड़े विषयों पर रिसर्च कर रही थीं. इसी दौरान उन्होंने स्टीव जॉब्स की जिंदगी और उनके भारत से जुड़े आध्यात्मिक सफर के बारे में पढ़ा. जॉब्स के नीम करोली बाबा से जुड़े होने की जानकारी ने अनुप्रिया की जिज्ञासा बढ़ा दी.

View on Instagram

इसके बाद उन्होंने सिर्फ जॉब्स की कहानी तक खुद को सीमित नहीं रखा. उन्होंने नीम करोली बाबा के जीवन, उनके विचारों और उनके प्रभाव पर गहराई से रिसर्च शुरू कर दी. उनकी टीम ने करीब एक साल तक इस विषय पर काम किया और उन जगहों का दौरा भी किया, जो बाबा के जीवन से जुड़ी थीं.

तीन साल की कमाई फिल्म बनाने में लगा दी

अनुप्रिया का फिल्म इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं है. उन्होंने ब्रिटेन में तीन साल तक पार्ट-टाइम काम करके जो पैसे बचाए थे, उन्हें अपनी पहली फिल्म में लगा दिया. वह पढ़ाई पूरी करने के बाद ज्यूरिख में नौकरी करने वाली थीं, लेकिन 2025 में भारत लौट आईं और फिल्म के प्रोजेक्ट से जुड़ गईं.

शोभिनव सत्या, फोटो- इंस्टाग्राम
शोभिनव सत्या, फोटो- इंस्टाग्राम

अनुप्रिया ने बताया कि उनका मकसद नीम करोली बाबा की कहानी को खास तौर पर युवा पीढ़ी तक पहुंचाना था. उनका मानना था कि भारतीय युवाओं को कई बार अपने देश की आध्यात्मिक विरासत के बारे में विदेशियों के जरिए जानकारी मिलती है. इसी सोच ने उन्हें 'हनुमान अंश' बनाने के लिए मोटिवेट किया. यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: 100 करोड़ के पार पहुंची नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश', यश को पछाड़ कर 31वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड

कम बजट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बदली तस्वीर

विषाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी नहीं रही थी. फिल्म ने शुरुआती दिनों में धीमी कमाई की, लेकिन दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ के चलते इसकी कमाई लगातार बढ़ती गई. लगभग 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बाद में शानदार प्रदर्शन किया और 100 करोड़ रुपये के क्लब में पहुंच गई और अभी भी कमाई लगातार जारी हैं.

हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम
हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम

फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक विरासत पर आधारित है. फिल्म में शोभिनव सत्या ने बाबा की भूमिका निभाई है. उनकी कास्टिंग भी काफी दिलचस्प रही, क्योंकि वह शुरुआत में फिल्म से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जुड़े थे और बाद में मुख्य भूमिका में नजर आए.

कौन हैं अनुप्रिया नागर 

अनुप्रिया नागर एक अर्थशास्त्री, कलाकार और फिल्म निर्माता हैं. उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से अर्थशास्त्र (Economics) में ग्रेजुएट किया है. कला के प्रति उनका झुकाव बचपन से ही रहा है। महज 12 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी बनाई कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाना शुरू कर दिया था. आगे चलकर कॉलेज के दिनों में भी वह कला, नृत्य और बिजनेस से जुड़ी विभिन्न छात्र सोसायटियों में एक्टिव रहीं.

अनुप्रिया नागर, फोटो इंस्टाग्राम
अनुप्रिया नागर, फोटो इंस्टाग्राम

उनकी पहली फीचर फिल्म 'स्वंभू मीडिया नेटवर्क' के बैनर तले तैयार हुई. फिल्म के आधिकारिक क्रेडिट्स के मुताबिक, इसके निर्माण में अनुप्रिया नागर के साथ रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी बतौर निर्माता शामिल रहे. महज 21-22 साल की उम्र में अपनी पहली ही फिल्म से ऐसा बड़ा मुकाम हासिल करना वाकई हैरान करता है.

वरुण धवन ने की फिल्म की तारीफ

एक्टर वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फिल्म 'हनुमान अंश' की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि वह यह फिल्म अपनी मां के साथ थिएटर में देखने गए थे और उन्हें यह बेहद पसंद आई. वरुण ने दर्शकों से भी अपील की कि वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ थिएटर जाकर यह फिल्म जरूर देखें.

वरुण धवन ने की फिल्म की तारीफ, फोटो इंस्टाग्राम
वरुण धवन ने की फिल्म की तारीफ, फोटो इंस्टाग्राम

इसके साथ ही, उन्होंने मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या के अभिनय की सराहना करते हुए कहा उन्होंने इस किरदार को स्क्रीन पर जिंदा रखा है. उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म एक 'डिवाइन एक्सपीरियंस' है, जिसे हर किसी को देखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' के सेट पर हुए ऐसे चमत्कार, देखकर दंग रह गए मेकर्स; अचानक पेड़ पर आ बैठा बंदर और फिर...

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola