'हनुमान अंश' के सेट पर हुए ऐसे चमत्कार, देखकर दंग रह गए मेकर्स; अचानक पेड़ पर आ बैठा बंदर और फिर...

Updated:
विज्ञापन

हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम

बॉक्स ऑफिस पर ₹60 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी 'हनुमान अंश' की सफलता के बीच फिल्म के सेट से जुड़े कई रहस्यमयी और चमत्कारी किस्से सामने आए हैं. 2nd AD का अचानक नीम करौली बाबा बनना हो या सेट पर बंदर की मौजूदगी. जानिए शूटिंग के दौरान घटी वे हैरान कर देने वाली घटनाएं, जिन्हें टीम हनुमान जी का साक्षात आशीर्वाद मान रही है.

विज्ञापन

Miracle Happened on Hanuman Ansh Film Set: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने अब तक 60 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है और दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए इसके जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है. शानदार कमाई के बीच फिल्म से जुड़े कुछ अनोखे किस्से भी सामने आ रहे हैं.

विज्ञापन

मेकर्स और क्रू मेंबर्स के अनुसार, शूटिंग के दौरान सेट पर कुछ ऐसी रहस्यमयी और सुखद घटनाएं घटीं, जिन्हें लोग किसी चमत्कार या खुद पवनपुत्र हनुमान जी के आशीर्वाद के रूप में देख रहे हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर ऐसे कौन-से अनुभव हुए, जिनकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है.

संयोग से मिली शोभिनव सत्या को हनुमान अंश 

हनुमान अंश में नीम करौली बाबा यानी महाराज जी का किरदार निभाने वाले शोभिनव शुरुआत में इस भूमिका के लिए चुने ही नहीं गए थे. वह फिल्म के सेट पर बतौर सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे. अचानक कुछ ऐसा हुआ कि अगले ही दिन वह कैमरे के सामने फिल्म के मुख्य किरदार के रूप में खड़े थे.

शोभिनव सत्या, फोटो- इंस्टाग्राम
शोभिनव सत्या, फोटो- इंस्टाग्राम

हुआ यूं कि जिस अभिनेता को कास्ट किया गया था वह शूटिंग के दौरान बीमार पड़ गए थे. उसके बीमार पड़ने से पूरी टीम के सामने मुश्किल खड़ी हो गई. सेट तैयार था, कलाकार और क्रू मौजूद थे और शूटिंग रोकना आसान नहीं था. ऐसे में निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने शोभिनव सत्या को इस भूमिका के लिए आजमाने का फैसला किया.

उन्होंने शोभिनव को ऑडिशन देने को कहा और करीब पांच घंटे तक उनका ऑडिशन और टेस्ट लेने के बाद में उन्हें वह रोल दिया.

शूटिंग के दौरान लगातार एक बंदर की मौजूदगी 

सोशल मीडिया पर एक फिल्म का बीटीएस BTS वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बंदर पेड़ पर बैठा नजर आ रहा है. खास बात यह है कि यह बंदर फिल्म की शूटिंग का हिस्सा नहीं था, बल्कि अचानक वहां पहुंच गया था.

फिल्म के डायरेक्टर ने एक इंटरव्यू में इस दिलचस्प घटना का खुलासा किया और बताया कि फिल्म में मूर्ति स्थापना का सीन शूट किया जा रहा था. इसी दौरान एक बंदर अचानक वहां आया और पेड़ पर बैठ गया. डायरेक्टर ने इस घटना को महज संयोग नहीं माना, बल्कि इसे भगवान हनुमान का आशीर्वाद समझा.

">

उन्होंने बंदर को नारियल चढ़ाया और प्रसाद भी खिलाया. जब बंदर वहां आराम से बैठा रहा, तो मेकर्स ने इस खास पल को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. दिलचस्प बात यह रही कि बंदर शूटिंग खत्म होने तक वहीं बैठा रहा.


यह भी पढ़ें: 61 करोड़ पार पहुंची Hanuman Ansh तो डायरेक्टर ने कंफर्म किया सीक्वल... ऐसे आगे बढ़ेगी नीम करौली बाबा की कहानी

अड़चन आने पर होता था हनुमान चालीसा का पाठ 

हनुमान अंश के सेट पर शूटिंग के दौरान भी टीम ने आध्यात्मिक माहौल बनाए रखा. जब सेट पर तकनीकी परेशानी या कोई दूसरी अड़चन आती थी, तो टीम मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ करती थी. कई बार कैमरा शुरू होने में घंटों की देरी होती थी, कोई अड़चन होता या कोई टेक्निकल प्रॉब्लम आती थी तो टीम काम रोककर खाली बैठने के बजाय एक साथ बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करती थी. उनका कहना है कि पाठ पूरा होते-होते समस्या का कोई न कोई समाधान अपने आप निकल आता था. 

हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम
हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम

इतना ही नहीं शूटिंग के वक्त कुछ नियम बने थे, जिसे वहां मौजूद हर इंसान फॉलो करता था. टीम के लोग शूटिंग शुरू और खत्म होने पर  हनुमान चालीसा पढ़ते थे. इतना ही नहीं सेट पर नॉन-वेज, अल्कोहल और गालियां देना  सब मना था. 

एक सीन की शूटिंग के लिए डायरेक्टर ने चित्रकूट में एक पुराना कमरा लिया था. उस दिन पूरी शूटिंग उसी कमरे में हुई. शूटिंग के बाद उन्हें पता चला कि कभी इसी कमरे में नीम करोली बाबा भी ठहरे थे. 

बाबा से मिलती-जुलती शक्ल बनी खास वजह

शोबिनाव की शक्ल नीम करौली बाबा से काफी मिलती-जुलती बताई गई है. निर्देशक ने उनके टेस्ट के दौरान तस्वीरें भी खिंचवाई थीं और इस समानता ने उन्हें भूमिका के लिए आश्वस्त किया.

हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम
हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम

हालांकि शोभिनव ने बाबा की सिर्फ नकल करने के बजाय अपने स्वाभाविक हाव-भाव और बोलने के अंदाज को बनाए रखा.

यह भी पढ़ें: न बिग स्टार, सेट पर नॉन-वेज बैन, प्रमोशन के लिए कराया भंडारा, जानें 10 लाख की ओपनिंग से 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर कैसे बनी 'Hanuman Ansh'

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola