61 करोड़ पार पहुंची Hanuman Ansh तो डायरेक्टर ने कंफर्म किया सीक्वल... ऐसे आगे बढ़ेगी नीम करौली बाबा की कहानी

Updated:
विज्ञापन

हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम

Hanuman Ansh 2: बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश धुआंधार कमाई कर रही है. 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने अब तक 61 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. जिसके बाद डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने सीक्वल कंफर्म किया और बताया कि आगे की कहानी क्या होगी.

विज्ञापन

Hanuman Ansh 2: हनुमान अंश ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई. प्रोफिट के मामले में इसने धुरंधर 2, 'टॉक्सिक और बॉर्डर 2 जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया. नीम करौली बाबा पर बनी इस मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पांस मिला. इसी बीच डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने कन्फर्म कर दिया है कि फिल्म का सीक्वल भी आने वाला है.

विज्ञापन

ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद हनुमान अंश का बनेगा पार्ट 2

फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी आगरा के एक मल्टीप्लेक्स में दर्शकों से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने हनुमान अंश 2 का ऐलान किया और बताया कि फिल्म के दूसरे पार्ट में नीम करोली बाबा की जिंदगी से जुड़े कुछ अहम अध्यायों को एक्सप्लोर किया जाएगा.

हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम
हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh: थेरेपी छोड़िए नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म देखिए... कंगना रनौत ने हनुमान अंश का किया रिव्यू

क्या होगी हनुमान अंश 2 की कहानी

विशाल ने बताया कि फिल्म का अगला पार्ट महाराज जी के जन्मस्थान फिरोजाबाद पर फोकस करेगा. इसके बाद कहानी में यह भी दिखाया जाएगा कि वह अपनी आध्यात्मिक यात्रा के दौरान आगरा, मथुरा और दूसरी जगहों पर कैसे और क्यों पहुंचे. विशाल चतुर्वेदी की ओर से लिखित और निर्देशित फिल्म हनुमान अंश में शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है, जबकि पूर्णिमा तिवारी ने उनकी पत्नी राम बेटी शर्मा की भूमिका निभाई है.

हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम
हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफर

हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने ओपनिंग डे पर स्लो स्टार्ट किया. जिसमें महज 10 लाख का कलेक्शन किया. हालांकि धीरे-धीरे जब थियेटर्स में दर्शकों ने मूवी को देखा और इसका बज क्रिएट हुआ, तब कमाई में तेजी बढ़ी. करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 27 दिनों के अंदर भारत में 61.38 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 72.32 करोड़ पहुंच गया है. कंगना रनौत और मधुर भंडारकर ने मूवी की काफी तारीफ भी की है.

ये भी पढ़ें: Exclusive: ‘फिल्म नहीं चलेगी’ से 1500 स्क्रीन तक... ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर ने बताया कैसे हुआ ये ‘चमत्कार’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola