स्वरा भास्कर के जौहर वाले कमेंट पर पद्मावत के को-राइटर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लोगों को जो कहना है, कहने दो
पद्मावत का जौहर वाला दीपिका पादुकोण का सीन, फोटो- इंस्टाग्राम
स्वरा भास्कर के जौहर सीन पर दिए गए बयान पर फिल्म के को-राइटर प्रकाश कपाड़िया ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि साल बीत गए, अब भी वही बातचीत चल रही है, तो मैं क्या ही कह सकता हूं. लोगों को जो कहना है, कहने दो.
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के जौहर सीन को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है. दरअसल स्वरा भास्कर ने इसपर कमेंट किया था. जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अब पीरियड ड्रामा के को-राइटर प्रकाश कपाड़िया ने रिएक्ट किया.
स्वरा भास्कर के कमेंट पर क्या बोले पद्मावत के को-राइटर
प्रकाश कपाड़िया ने एचटी संग बात करते हुए कहा, कहा, "हमने अपनी रिसर्च और इतिहास की किताबों में लिखी बातों के आधार पर फिल्म बनाई है. हर व्यक्ति फिल्म को अलग तरीके से समझता है. जौहर सीन समेत हमने जो कुछ दिखाया, वह उस समय की रियालिटी थी और अब उसे बदला नहीं जा सकता." उन्होंने फिल्म में दिखाए गए राजपूत योद्धाओं की स्थिति पर बात करते हुए कहा, "हालात करो या मरो जैसे थे.... पुरुष योद्धा केसरिया करके युद्ध में उतरे थे."

प्रकाश कपाड़िया बोले- लोगों को जो कहना है, कहने दो
जौहर सीन पर हो रही ट्रोलिंग पर रिएक्ट करते हुए प्रकाश कपाड़िया ने कहा कि उन्होंने स्वरा भास्कर के बयानों को ज्यादा करीब से फॉलो नहीं किया है. उनका मानना है कि किसी फिल्म को लेकर दर्शक का रिएक्शन काफी हद तक उसके माइंडसेट पर निर्भर करता है. उन्होंने कहा, "यह व्यक्ति के मूड पर निर्भर करता है. अगर कोई अच्छी फिल्म भी खराब मानसिक स्थिति में देखी जाए, तो वह भी बेकार लग सकती है."

पद्मावत को लेकर हुई ट्रेलिंग पर क्या बोले प्रकाश कपाड़िया
प्रकाश कपाड़िया ने कई साल पहले पद्मावत को लेकर हुए विवाद पर भी बात की. उन्होंने कहा, "पद्मावत के मामले में लोगों ने फिल्म देखने से पहले ही आपत्ति जताई थी और सड़कों पर विरोध किया था. कई साल बाद भी वही बातचीत चल रही है, तो मैं क्या ही कह सकता हूं. लोगों को जो कहना है, कहने दो."
क्या कहा था स्वरा भास्कर ने
स्वरा भास्कर ने सवाल उठाया कि क्या सामूहिक आत्महत्या को इतना ग्लोरिफाई करना यौन हिंसा से बचे लोगों के लिए गलत और नुकसानदायक मैसेज दे सकता है. उनका कहना था कि इससे कहीं न कहीं ऐसा लग सकता है कि जीने का फैसला करना सम्मान के खिलाफ है. हालांकि, जब क्रिटिसिज्म काफी बढ़ गया, तो स्वरा ने खुद सामने आकर सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से ट्रांसलेट किया गया था. स्वरा ने साफ किया कि उन्होंने कभी भी रानी पद्मावती या जौहर करने वाली महिलाओं को कायर नहीं कहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए