Ahmedabad Plan Crash और महिलाओं पर जोक पड़ा भारी, समय रैना ने कंटेस्टेंट को स्टेज पर ही टोका, तुरंत बदलवाया टॉपिक
समय रैना, फोटो इंस्टाग्राम
'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' के मंच पर उस वक्त सन्नाटा खिंच गया जब समय रैना ने एक कंटेस्टेंट को बीच परफॉर्मेंस में ही टोक दिया. कंटेस्टेंट जैसे ही अहमदाबाद विमान हादसे पर मजाक बनाने लगा, समय ने तुरंत दखल देकर उसे रोक दिया. जानिए बोल्ड कॉमेडी के बीच समय के इस कदम की क्यों हो रही है तारीफ.
Samay Raina India's Got Latent: कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ एक बार फिर चर्चा में है. शो के सीजन 2 के हालिया एपिसोड में समय ने एक कंटेस्टेंट को मजाक पूरा करने से बीच में ही रोक दिया. दरअसल, कंटेस्टेंट जब अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर कॉमेडी करने वाला था समय ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उससे दूसरा जवाब देने के लिए कहा. इस घटना ने दिखाया कि शो में बोल्ड और डार्क ह्यूमर के बीच संवेदनशील मुद्दों को लेकर सावधानी भी बरती जा रही है.
अहमदाबाद विमान हादसे के संदर्भ पर समय ने रोका मजाक
‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ के छठे एपिसोड में कई मजेदार और बेबाक पल देखने को मिले. इसी दौरान एक कंटेस्टेंट अपनी परफॉर्मेंस के दौरान ऐसा मजाक करने वाला था, जिसमें अहमदाबाद विमान हादसे का जिक्र शामिल था. जैसे ही समय को अंदाजा हुआ कि मजाक किस दिशा में जा रहा है, उन्होंने कंटेस्टेंट को बीच में ही रोक दिया.
">Unexpected, he is sensible too 🚨#SamayRaina stepped in and stopped a contestant from taking a joke about the Ahmedabad plane crash any further on #IndiasGotLatent . The comedian asked him to give a different answer instead. pic.twitter.com/MiEnNsl7HA
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) September 6, 2026
समय ने उसे तुरंत ही जवाब बदलने और टॉपिक चेंज करने को कहा. इस तरह उन्होंने उस मजाक को आगे बढ़ने से रोक दिया, जो हादसे जैसी संवेदनशील घटना को कॉमेडी का हिस्सा बना सकता था.
महिलाओं के ड्राइविंग वाले कमेंट पर भी समय ने किया मजेदार पलटवार
लटेंट का एक और एपिसोड से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. एक कंटेस्टेंट ने महिलाओं के ड्राइविंग करने को लेकर टिप्पणी की, जिस पर समय ने तुरंत मजेदार अंदाज में जवाब दिया.

कंटेस्टेंट की बात पर समय ने उसे पुराने जमाने की सोच से जोड़ते हुए ‘1980 का कॉल’ आने जैसा तंज किया. उनके इस जवाब ने दर्शकों के बीच हंसी का माहौल बना दिया. इस दौरान समय ने सीधे तौर पर यह संकेत दिया कि महिलाओं को लेकर पुराने और रूढ़िवादी विचार आज के समय में मजाक का विषय बन सकते हैं.
विवादों के बाद सावधानी से आगे बढ़ रहा है शो
‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ की लोकप्रियता के साथ-साथ यह शो कई बार विवादों में भी रहा है. ऐसे में सीजन 2 में संवेदनशील विषयों को लेकर सावधानी बरतना मेकर्स और समय के लिए अहम हो सकता है.
हालिया एपिसोड में विमान हादसे के संदर्भ वाले मजाक को रोकना इसी बदले हुए रवैये की तरफ इशारा करता है. वहीं, महिलाओं की ड्राइविंग वाली टिप्पणी पर समय का जवाब बताता है कि शो अब भी अपनी बेबाक कॉमेडी और तेज-तर्रार प्रतिक्रियाओं का अंदाज बनाए हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए