'मैं अटल हूं' के लिए पंकज त्रिपाठी ने क्यों पकड़ लिया था अपना सिर? बोले- ये मेरा सबसे बड़ा चैलेंज था

Updated:
विज्ञापन
मैं अटल हूँ' के लिए डर गए थे पंकज त्रिपाठी, 'शेखर टुनाइट' में बयां किया अपना सबसे बड़ा चैलेंज,  फोटो, इंस्टाग्राम

मैं अटल हूँ' के लिए डर गए थे पंकज त्रिपाठी, 'शेखर टुनाइट' में बयां किया अपना सबसे बड़ा चैलेंज, फोटो, इंस्टाग्राम

'शेखर टुनाइट' में पहुंचे पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूँ' को लेकर बड़ा खुलासा किया. एक्टर ने बताया कि वह मिमिक्री में अच्छे नहीं हैं और शूटिंग के पहले दिन ही डर गए थे. जानिए कैसे उन्होंने अटल जी के विचारों और व्यक्तित्व को पर्दे पर उतारा.

विज्ञापन

Pankaj Tripathi interview with Shekhar Suman: एक्टर पंकज त्रिपाठी शेखर सुमन के चैट शो ‘शेखर टुनाइट’ में दिखें. इस एपिसोड में उन्होंने अपने फिल्मी करियर के बारे में खुलकर बातें की. अपनी आने वाली  फिल्मी  'मिर्जापुर: द मूवी' की तैयारी कर रहे एक्टर पंकज त्रिपाठी ने बताया है कि उन्हें शुरू में अपनी बायोपिक 'मैं अटल हूं’ में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाने में काफी मुश्किल हुई थी. 

I am Not Good at Mimcry: मैं मिमिक्री करने में अच्छा नहीं हूं - पंकज त्रिपाठी 

एक्टर शेखर सुमन के चैट शो ‘शेखर टुनाइट’ में जब पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि उन्होंने अपने किरदार की तैयारी कैसे की. इस पर एक्टर ने बताया, 

“मैंने अटल जी के बारे में कई किताबें पढ़ीं और उनके पुराने भाषण देखे. मेरे लिए यह किरदार निभाना आसान नहीं था, क्योंकि मैं मिमिक्री करने में अच्छा नहीं हूं. मुझे डर था कि मैं अटल जी के बोलने और रहने के अंदाज को कितना सही तरीके से पेश कर पाऊंगा. ट्रेलर में दिखाया गया सीन शूटिंग के पहले दिन का है.  उस समय मैं सोच रहा था कि क्या मैं उनके अंदाज को सही तरह से अपना पाऊंगा. आखिरकार, वही शॉट ट्रेलर में इस्तेमाल किया गया.” 


Pankaj Tripahi on Film 'Mai Atal Hoon': अटल जी के  किरदार को पर्दे पर उतारना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती थी

मिर्जापुर एक्टर ने आगे कहा,

"मैंने अपना सिर पकड़ लिया और सोचा कि उन्होंने यह सीन ट्रेलर में क्यों दिखाया. फिर मुझे लगा कि किसी इंसान की पहचान सिर्फ उसके बाहरी रूप से नहीं होती. वह अपने विचारों और सोच से पहचाना जाता है. भारतीय सिनेमा में बायोपिक बनाते समय अक्सर यह उम्मीद की जाती है कि अभिनेता बिल्कुल उसी व्यक्ति की तरह दिखे. इसी वजह से लोग कहने लगते हैं कि वह अटल जी जैसे नहीं दिख रहे हैं”. 

लेकिन अटल जी की कहानी सिर्फ उनके लुक्स की वजह से खास नहीं है. उनकी जिंदगी का सफर, उनकी समझ, उनके विचार और उनका व्यक्तित्व ही उनकी कहानी को खास बनाते हैं. फिल्म में हमने उनके कई डायलॉग देखे हैं, जो अच्छे हैं। लेकिन हम यह नहीं जानते कि अटल जी अपने कमरे में अकेले बैठकर क्या सोचते थे. उनके मन में क्या चलता था, यह किसी ने नहीं देखा. इसलिए इस किरदार को पर्दे पर उतारना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती थी.

Pankaj Tripathi's Upcoming Films: पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्में 

पंकज त्रिपाठी ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से कई फिल्मों में दर्शकों का दिल जीता है. उनकी आने वाली फिल्मों में 'ओह माय डॉग', 'पारिवारिक मनोरंजन' और 'मिर्जापुर - द मूवी' शामिल हैं.

About Main Atal Hoon Film: ‘मैं अटल हूं’ फिल्म के बारे में 

रवि जादव की 'मै अटल हूं (2024) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है.  इस फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अटल जी की भूमिका निभाई है. यह फिल्म उनके छात्र जीवन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दिनों से लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थापना, और देश के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दर्शाती है. 

View on Instagram

इसमें पोखरण परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध जैसे ऐतिहासिक क्षणों के साथ-साथ उनके राजनीतिक व्यक्तित्व और व्यक्तिगत जीवन के पहलुओं को भी बखूबी दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें: Main Atal Hoon Review: पंकज त्रिपाठी की फिल्म का रिव्यू आया सामने, जानिये सोशल मीडिया पर कितना चला जादू


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन