क्या 'Dhoom 4' में नहीं होगी रणबीर कपूर की एंट्री? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Updated:
विज्ञापन
धूम 4 पर रणबीर कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

धूम 4 पर रणबीर कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

'धूम 4' में रणबीर कपूर की एंट्री की खबरें लंबे समय से वायरल थीं. अब Comic-Con में एक्टर ने खुद इस पर रिएक्ट किया है. आखिर उन्होंने क्या कहा? जानिए पूरी बात.

विज्ञापन

Ranbir Kapoor: पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थीं कि रणबीर कपूर जल्द ही 'धूम 4' में नजर आएंगे. फैंस भी उन्हें इस फ्रेंचाइजी में देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे. लेकिन अब खुद रणबीर कपूर ने इन अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया है. San Diego Comic-Con के दौरान उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल वह 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं.

Dhoom 4 Rumours: रणबीर कपूर ने खुद बताया क्या है सच?

Comic-Con के दौरान एक इंटरव्यू में होस्ट ने कहा कि यश 'टॉक्सिक' और 'रामायण' के बाद दूसरी फिल्मों में नजर आएंगे, वहीं रणबीर कपूर 'धूम 4' करेंगे. इस पर रणबीर ने तुरंत इस दावे को गलत बताया.

उन्होंने कहा,

"नहीं, फिलहाल मैं सिर्फ 'रामायण' और संजय लीला भंसाली सर की फिल्म 'लव एंड वॉर' पर काम कर रहा हूं."

रणबीर ने साफ कर दिया कि फिलहाल उनकी लाइनअप में 'धूम 4' शामिल नहीं है.

Dhoom 4 Update: फिर क्यों उड़ी थीं ये खबरें?

दरअसल, पिछले कई सालों से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि यशराज फिल्म्स 'धूम 4' की तैयारी कर रही है और इसमें रणबीर कपूर लीड रोल निभा सकते हैं.

साल 2024 में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रणबीर इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद हैं. इसके बाद उनका नया लुक सामने आया, तो फैंस ने अंदाजा लगा लिया कि वह 'धूम 4' की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, अब तक मेकर्स ने इस फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

Ranbir Kapoor Upcoming Movies: इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर

रणबीर कपूर इस समय नितेश तिवारी की 'रामायण' और संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में बिजी हैं.

उन्होंने इंटरव्यू में 'एनिमल पार्क' का भी जिक्र नहीं किया. ऐसे में फिलहाल यही दो फिल्में उनकी ऑफिशियल लाइनअप का हिस्सा हैं.

Dhoom Franchise: 2004 में शुरू हुआ था सफर

'धूम' फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2004 में हुई थी. पहली फिल्म में अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और जॉन अब्राहम नजर आए थे. इसके बाद 'धूम 2' में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की एंट्री हुई. वहीं, 'धूम 3' में आमिर खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में दिखाई दिए थे.

इसके बाद से 'धूम 4' को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन अब तक फिल्म का कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: राहा के पिता बनने के बाद 'Ramayana' को नए नजरिए से समझा… रणबीर कपूर का इमोशनल खुलासा


विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola