पटना : मसौढ़ी में पावर सिस्टम फेल, करेंट ट्रांसफार्मर जलते ही शहर से गांव तक छाया अंधेरा, घंटों बिजली-पानी के लिए तरसे लोग

Updated:
विज्ञापन

मसौढ़ी पावर सब स्टेशन में करेंट ट्रांसफार्मर खराब

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मसौढ़ी में पावर सब स्टेशन में करंट ट्रांसफार्मर जलने से शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. भीषण गर्मी में बिजली-पानी की समस्या से लोग जूझते रहे. ढाई घंटे बाद बिजली बहाल होने पर भी ट्रिपिंग जारी रही.

विज्ञापन

मसौढ़ी ( पटना) से अजय कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

मसौढ़ी विद्युत अवर प्रमंडल के पावर सब स्टेशन में रविवार की शाम करीब 7:30 बजे करेंट ट्रांसफार्मर (सीटी) जल जाने से पूरा पावर सिस्टम ठप हो गया. इसके बाद मसौढ़ी शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई. हजारों उपभोक्ता घंटों अंधेरे में रहे.

बिजली गुल होने से बढ़ी लोगों की परेशानी

भीषण गर्मी के बीच बिजली कटने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा. बिजली नहीं रहने के कारण मोटर भी नहीं चल सके, जिससे कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया. शहर और गांव दोनों जगह लोग बिजली बहाल होने का इंतजार करते रहे.

अधिकारियों से संपर्क नहीं होने पर बढ़ा आक्रोश

बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद उपभोक्ताओं ने विभाग के अधिकारियों और बिजली कार्यालय में लगातार फोन किए. लोगों का आरोप है कि अधिकांश मोबाइल नंबर बंद मिले, जबकि कुछ नंबरों पर घंटी बजने के बावजूद किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया. काफी प्रयास के बाद विभाग के एक कर्मी ने बताया कि तकनीकी टीम खराबी दूर करने में जुटी है.

ढाई घंटे बाद लौटी बिजली, फिर भी ट्रिपिंग जारी

करीब रात 10:15 बजे, लगभग ढाई घंटे बाद शहर की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी. हालांकि राहत ज्यादा देर तक नहीं रही, क्योंकि बिजली आने के बाद भी बार-बार ट्रिपिंग होती रही. इससे उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हो सकी.

व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने कहा कि बिजली व्यवस्था में सुधार के दावे किए जाते हैं, लेकिन एक करेंट ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे शहर और ग्रामीण इलाकों की बिजली घंटों ठप हो जाना विभाग की तैयारी पर सवाल खड़े करता है. लोगों ने अधिकारियों की कार्यशैली और उपभोक्ता सेवा व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन