Chaibasa: कपाली में बंद पड़े ईंट भट्टे में लाखों की चोरी, मशीनों के कीमती पार्ट्स ले उड़े चोर

Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 11 Jun 2026 4:59 PM

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

Chaibasa: चाईबासा के कपाली में बंद पड़े ईंट भट्टे में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. चोर मशीनों के महंगे पार्ट्स और अन्य उपकरण लेकर फरार हो गए. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

Chaibasa (चांडिल): सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के हांसाडुगरी स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्टे में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने मौके से लाखों रुपये मूल्य के मशीनरी उपकरण और अन्य सामान पर हाथ साफ किए. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और चोरी में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

एक साल से बंद पड़ा था काला ईट भट्टा

जानकारी के अनुसार हांसाडुगरी स्थित काला ईंट भट्टा पिछले कुछ समय से बंद पड़ा हुआ है. भट्टे के बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने देर रात भट्टे की छत पर लगे टिन को उखाड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद ईंट निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के महत्वपूर्ण पार्ट्स, लोहे के उपकरण और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए.

मालिक को हुई सुबह मिली चोरी की जानकारी

सुबह जब भट्टे की देखरेख के लिए कर्मचारी वहां पहुंचे तो छत का टिन उखड़ा देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई. अंदर जाकर जांच करने पर मशीनों के कई महत्वपूर्ण हिस्से और अन्य सामान गायब मिले. इसके बाद तत्काल भट्टा मालिक जाकीर हुसैन को घटना की सूचना दी गई. सूचना मिलने पर जाकीर हुसैन मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया. उन्होंने कपाली ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई. चोरी हुए सामानों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई तथा कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है.

एक को गिरफ्त में ले पूछताछ कर रही पुलिस

सूत्रों के अनुसार मामले में पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया गया है. हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने के लिए छानबीन जारी है. चोरी गये सामानों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस चोरी कांड का खुलासा कर लिया जाएगा.

उधर लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है. लोगों का कहना है कि बंद पड़े प्रतिष्ठानों और औद्योगिक इकाइयों को चोर लगातार निशाना बना रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें…

नवविवाहिता की हत्या के दोषी पति और जेठ को आजीवन कारावास

Chakradharpur News : लाभुकों तक समय पर राशन पहुंचाना प्राथमिकता

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola