आदिवासियों में धर्म परिवर्तन नहीं रोका, तो खत्म हो जायेगा अस्तित्व: जॉन मुंडा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित लोग

चाईबासा में हो समाज महासभा की बैठक में धर्म परिवर्तन पर चिंता जताई गई. वक्ताओं ने कहा कि इसे नहीं रोका गया तो आदिवासी समाज का अस्तित्व खत्म हो जाएगा.

विज्ञापन

चाईबासा: चाईबासा सदर प्रखंड के दुंबीसाई स्थित अर्जुना हॉल में रविवार को ग्रामीण मुंडा सुनील गगराई, साधु पाड़ेया और जिप सदस्य मानसिंह तिरिया की संयुक्त अध्यक्षता में सामाजिक संगठनों की बैठक हुई. इसमें हो समाज में तेजी से हो रहे धर्म परिवर्तन और अन्य गंभीर समस्याओं पर चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि रीति-रिवाजों की जानकारी के अभाव और प्रलोभन के कारण आदिवासी समाज के लोग ईसाई धर्म अपना रहे हैं, जिससे उनकी मूल पहचान खतरे में है. मजदूर नेता जॉन मिरन मुंडा ने चेतावनी दी कि यदि इसे नहीं रोका गया, तो झारखंड से हो समाज का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा.

कृष्णा सिंकु बने अध्यक्ष, 6 सितंबर को होगा विस्तार

समाज के प्रति मौजूदा संस्थाओं द्वारा सक्रिय भूमिका नहीं निभाने के कारण सर्वसम्मति से ‘हो समाज महासभा’ की नयी कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें कृष्णा सिंकु को अध्यक्ष और गोविंद बिरुली को महासचिव चुना गया है.

नवनियुक्त अध्यक्ष ने पूरी जिम्मेदारी से काम करने का संकल्प लिया है, और आगामी 6 सितंबर को कमेटी का पूर्ण विस्तार किया जायेगा. बैठक में कोल्हान क्षेत्र से बड़ी संख्या में मानकी, मुंडा, दिउरी और ग्रामीण उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola