चाईबासा में आसमान से बरसी आफत, पति-पत्नी समेत चार लोग झुलसे
इलाजरत युवक
जगन्नाथपुर में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से दो पुरुष और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया.
जगन्नाथपुर: चाईबासा क्षेत्र में शनिवार शाम बारिश के दौरान हुए वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में दो पुरुष और दो महिलाओं समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पहली घटना सारबिल के रुंगटिया गांव की है, जहां 45 वर्षीय विष्णु गोप अपनी पत्नी उर्वशी देवी के साथ खेत में काम कर रहे थे.
आपके शहर में

अचानक गिरे ठनका की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए. परिजन तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगन्नाथपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर कर दिया.
विधायक के हस्तक्षेप से मिली एंबुलेंस
घायलों को अस्पताल ले जाने के दौरान उस वक्त प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खुल गयी जब 108 एंबुलेंस से संपर्क नहीं हो पाया. ऐसे में जगन्नाथपुर के उपमुखिया संतोष नाग ने पहल करते हुए विधायक से संपर्क किया और तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई, जिसके बाद दोनों घायलों को सुरक्षित चाईबासा भेजा जा सका.

वहीं, दूसरी घटना हाटगमहरिया क्षेत्र के केंदपोसी टोला, दुनुमगुटू गांव में घटी, जहां 24 वर्षीय सिनी सिंकू अपने घर के दरवाजे के पास बैठी हुई थीं. अचानक बिजली गिरने से हुए तेज झटके की चपेट में आकर वह भी बुरी तरह घायल हो गयी.
मौसम विभाग ने की सतर्क रहने की अपील
हाटगमहरिया की घायल युवती को भी परिजनों द्वारा फौरन सीएचसी जगन्नाथपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सभी घायलों की स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं.
लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं ने ग्रामीणों को सहमा दिया है. प्रशासन और आपदा प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि बारिश और गर्जना के दौरान खुले मैदान, खेतों या बड़े पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें और पूरी तरह सुरक्षित स्थानों पर रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए