बाजार जाने निकला युवक हादसे का शिकार, डिवाइडर से भिड़ी बाइक, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

घायल युवक.

नोवामुंडी के फॉरेस्ट ऑफिस चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. डिवाइडर से टकराने के बाद युवक को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

नोवामुंडी : फॉरेस्ट ऑफिस चौक के पास ब्रिज के ऊपर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद युवक सड़क पर जा गिरा. उसके सिर में गंभीर चोट लगी. वह कुछ देर तक सड़क पर ही तड़पता रहा. युवक बाजार जाने लिए निकला था तभी हादसे का शिकार हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

लोगों ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया. साथ ही उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी. अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक के सिर की गंभीर चोट पर छह टांके लगाए. डॉक्टरों ने सीटी स्कैन कराने काे कहा है. घायल युवक की पहचान संतोष दास (24), पिता वासुदेव दास, निवासी नमो टोला, परसुडीह, हलुदवानी, जमशेदपुर के रूप में हुई है.

सूचना पर पहुंची पुलिस, बाइक को कब्जे में लिया

घटना की जानकारी मिलते ही नोवामुंडी थाना के सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. परिजनों ने बताया - संतोष शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे टाटा से अपने रिश्तेदार के घर आया था. रिश्तेदार पचाई साई में रहते हैं. वह बिना किसी को बताए बाइक लेकर बाजार की ओर निकल गया. इसके करीब 20 मिनट बाद ही 2:20 बजे फॉरेस्ट ऑफिस चौक ब्रिज पर उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे मरीज

हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे. यहां संतोष की गंभीर हालत देखकर उनकी चिंता बढ़ गई. फिलहाल युवक चिकित्सकों की निगरानी में है और उसकी स्थिति को देखते हुए सीटी स्कैन कराया जा रहा है. परिजन उसके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए हुए हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola