ePaper

Sitamarhi: तिरुपति बालाजी के स्पेशल लड्डू का लगा मां जानकी को भोग, गृह मंत्री ने किया मंदिर का शिलान्यास

Updated at : 08 Aug 2025 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
मां जानकी मंदिर

मां जानकी मंदिर

Sitamarhi: सीतामढ़ी में बनने वाला जानकी मंदिर अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बनेगा. इस मंदिर परिसर का निर्माण 67 एकड़ भूमि में किया जा रहा है, जिसकी कुल लागत 882.87 करोड़ रुपये है. मंदिर की ऊंचाई 151 फीट होगी और इसके 2028 तक तैयार होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Sitamarhi: बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में मां जानकी को समर्पित मंदिर के निर्माण का शिलान्यास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच किया. इस दौरान मां जानकी को आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी से लाए गए विशेष लड्डूओं से भोग लगाया गया.  

राम मंदिर की तरह बनेगा जानकी मंदिर

बता दें कि सीतामढ़ी में बनने वाला जानकी मंदिर अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बनेगा. इस मंदिर परिसर का निर्माण 67 एकड़ भूमि में किया जा रहा है, जिसकी कुल लागत 882.87 करोड़ रुपये है. मंदिर की ऊंचाई 151 फीट होगी और इसके 2028 तक तैयार होने की उम्मीद है. बताया गया कि इस भूमि पूजन के लिए देश के 21 तीर्थस्थलों की मिट्टी, और 31 नदियों का जल मंगवाया गया. तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर 50 हजार लड्डू पैकेट तैयार किए गए हैं.  

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

माता सीता की जन्मस्थली है पुनौरा धाम 

उल्लेखनीय है कि पुनौरा धाम को माता सीता की जन्मस्थली माना जाता है. यह मंदिर भविष्य में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुनौरा धाम के पूर्ण रूप से तीर्थ स्थल के रूप में विकसित होने से बिहार में धार्मिक पर्यटन को गति मिलेगी और रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ेंगे। अयोध्या के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अनुरूप सीतामढ़ी में मां सीता की जन्मस्थली, पुनौरा धाम के समग्र विकास की योजनाएं 2028 तक पूरी होने की उम्मीद है. 

इसे भी पढ़ें: जानकी मंदिर का शिलान्यास आज, दुल्हन सी सजी सीता जन्मस्थली सीतामढ़ी

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन